
Samajwadi Party MLA Abu Asim Azmi Statement: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के हालिया बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरएसएस और उससे जुड़े लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले आज सत्ता में काबिज हैं।
अबू आसिम आजमी ने कहा, 'मैं इस देश में रहता हूं और मेरा संविधान कहता है कि हर धर्म को बराबर के अधिकार मिलेंगे। संविधान ने मुझे समाज के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ भी बोलने का हक दिया है। ये वही लोग हैं जो अंग्रेजों के तलवे चाटते थे और आज सत्ता में बैठे हैं। ये देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने का दावा करते हैं, लेकिन उनका उसमें कोई रोल नहीं था।'
विधायक ने संविधान की सर्वोच्चता पर जोर देते हुए कहा कि हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे आजादी के संघर्ष में कहीं नजर नहीं आए, फिर भी आज देश की सत्ता पर काबिज होकर इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
अबू आसिम आजमी का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक विवादास्पद बयान के बाद आया है। सपा विधायक ने साफ कहा कि देश का संविधान सबको समान अधिकार देता है और किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। उनका यह तेवर विपक्षी दलों द्वारा आरएसएस पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों को दोहराता है।
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आज़मी ने राम मंदिर के चंदे की चोरी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर जो चंदा आया, वह चोरी हो जाए। यह बहुत शर्म की बात है। हम दुनिया में मुंह दिखाने लायक नहीं रह गए हैं। सत्ता में बैठे लोग अगर राम मंदिर का चढ़ावा तक नहीं बचा सके, तो वे देश कैसे चलाएंगे?” आज़मी ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर चोरी होना प्रशासनिक नाकामी को दर्शाता है।