बस्ती

बस्ती की अजूबी शादी, दारोगा के मंडप से दुल्हन को ब्याह ले गया प्रॉपर्टी डीलर…

बस्ती में एक प्रेमी प्रॉपर्टी डीलर ने यूपी पुलिस के दरोगा को धमका कर दुल्हन के साथ अपने निजी संबंधों का हवाला देकर शादी रद्द करवा दिया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, इसका फायदा उठाते हुए प्रेमी ने शादी के लिए प्रेमिका के घर वालों को राजी कर किया।

2 min read
Apr 21, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, बस्ती की अजूबी शादी

बस्ती के दुबौलिया थानाक्षेत्र में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां एक युवती की शादी दरोगा के साथ तय थी। विवाह का दिन था, घराती और शुभचिंतक भी मैरिज हाउस में पहुंचने लगे थे। इसी बीच कुछ ऐसा वाकया हुआ जिससे पूरे मंडप में सन्नाटा पसर गया, हुआ यूं कि दारोगा की जगह दूसरा युवक पहुंचा और दुल्हन के साथ सात फेरे ले लिए। बात बढ़ी तब पता चला कि जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले कुछ साल से प्रॉपर्टी डीलर युवक के साथ अफेयर था।

ये भी पढ़ें

मंदिर के गर्भगृह में असलहा लेकर पहुंचे यूपी के आला अधिकारी,  यहां पीएम की सुरक्षा में भी नहीं गए शस्त्र

शादी के दिन दूल्हे के घर पहुंचा प्रेमी, दुल्हन के साथ अफेयर की बात बताया

युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी दरोगा से तय कर दी थी। सोमवार को दरोगा बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। वहीं, दुल्हन पक्ष ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। इसी बीच, प्रॉपर्टी डीलर बॉयफ्रेंड को इस शादी की जानकारी मिल गई। शादी वाले दिन वह दरोगा के घर पहुंच गया। उसने युवती के साथ अपने संबंध के बारे में बताया और बारात न ले जाने की धमकी दी। जब दारोगा को यह बात मालूम चली तो उसने शादी तोड़ दी। इसके बाद प्रेमी ने युवती के परिजन से बात की, उन्हें शादी के लिए राजी किया और फिर उसी मंडप में प्रेमिका के साथ शादी कर ली।

यूपी पुलिस में दारोगा है दुल्हा, लखनऊ में है पोस्टिंग

इधर दरोगा के पिता ने कहा कि सही समय पर उन्हें लड़की के अफेयर के बारे में पता चल गया, वरना उनके बेटे की निजी जिंदगी तबाह हो जाती। जानकारी के मुताबिक दुबौलिया थानाक्षेत्र के रहने वाले जॉन मेजर यूपी पुलिस में दरोगा हैं। उनकी पोस्टिंग लखनऊ में है। पिता धर्मराज चौधरी उत्तराखंड में राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। 20 अप्रैल को जॉन मेजर की शादी बस्ती कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती से होने वाली थी।

दूल्हे के परिजन शादी से किए इंकार, प्रेमी ने रचाई शादी

दारोगा पक्ष और दुल्हन पक्ष शादी की तैयारियां कर चुके थे। रिश्तेदारों में कार्ड भी बंट चुके थे। सोमवार को बारात निकलने के कुछ देर पहले मेंहदावल थानाक्षेत्र के बड़ी पट्‌टी का सर्वेश सिंह, दरोगा के घर सुबह करीब 11.30 बजे पहुंचा और दूल्हे के घर वालों उनकी होने वाली बहू से अपने अफेयर की बात बताई। उसने बताया कि पांच साल से दोनों का अफेयर है।

इतना ही नहीं उसने दारोगा के परिवार वालों से यह भी कहा कि अगर शादी किए तो दुल्हन के साथ निजी संबंधी की तस्वीरें भी वायरल कर दूंगा। दरोगा के पिता, प्रेमी युवक की बात सुनने के बाद युवती के घर फोन किया। उन्होंने उसके घरवालों से पूरी बात बताने के साथ अपनी इज्जत का हवाला देते हुए बारात न लाने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया।

दुल्हन के परिजनों को इस बात की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया, अब सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। समाज में परिवार की इज्जत का भी सवाल था। इसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उसने युवती के परिजन को शादी के लिए राजी किया। इसके बाद रात में सर्वेश दूल्हा बनकर बारात लेकर पहुंचा। फिर उसी मंडप पर उसने प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए।

ये भी पढ़ें

यूपी कॉलेज हत्याकांड: छात्रों ने सीएम के नाम खून से लिखा खत, जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
Published on:
21 Apr 2026 01:59 pm
Also Read
View All