बस्ती

भारत की सबसे लेट ट्रेन, 42 घंटे के सफर को 3 साल में किया पूरा

India Most Delayed Train: भारत में ट्रेनें अक्सर विलंबित होती हैं, लेकिन एक ट्रेन ने देरी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 42 घंटे की यात्रा को इस ट्रेन ने 3 साल में पूरा किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 2:49 PM IST
India Most Delayed Train

India Most Delayed Train: भारतीय रेलवे में देरी से ट्रेनों का पहुंचना काफी आम बात है। अक्सर सर्दियों में ट्रेन 3-4 घंटे लेट रहती है, जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर करने के मामले में एक ट्रेन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

3 साल बाद मंजिल पर पहुंची ट्रेन

इस ट्रेन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मात्र 42 घंटे का समय लगता है। लेकिन, यह ट्रेन घंटे, दिन, हफ्ते या महीने नहीं बल्कि सालों लेट रही। इस ट्रेन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 3 साल से भी ज्यादा का समय लग गया। इस वजह से इसे भारत की सबसे लेट ट्रेन भी कहते हैं।

2014 का है मामला

दरअसल, इस ट्रेन को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से उत्तर प्रदेश के बस्ती आना था। यहां तक आने में इस ट्रेन को 3 साल और 8 महीने का समय लग गया। यह मामला साल 2014 का है। यह ट्रेन कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं बल्कि एक मालगाड़ी है।

2018 में मंजिल पर पहुंची ट्रेन

2014 में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से उत्तर प्रदेश के बस्ती के व्यापारी रामचंद्र गुप्ता ने इंडियन पोटाश लिमिटेड से 14 लाख रुपये मूल्य की 1,316 डीएपी खाद की बोरियां मंगवाईं। 10 नवंबर 2014 को मालगाड़ी रवाना हुई, लेकिन बस्ती पहुंचने में उसे 3 साल, 8 महीने और 7 दिन लगे, यानी 25 जुलाई 2018 को वह अपने गंतव्य पर पहुंची। खाद की बोरियां की देरी की वजह से खराब हो गई थीं।