Crime News: स्पा सेंटर की आड़ में देह का धंधा चल रहा था। 4 सेंटर्स पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। पुलिस को विभिन्न स्पा सेंटर्स में मसाज की आड़ में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं।
Crime News: स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्यों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के प्रभारी विनय पाठक के नेतृत्व में बस्ती के 4 प्रमुख स्पा सेंटरों पर छापा मारा गया।
मालवीय रोड, रोडवेज, हड़िया और बड़ेवन पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने वहां मौजूद 14 महिलाओं को मुक्त कराया। पिछले काफी समय से पुलिस प्रशासन को शहर के विभिन्न स्पा सेंटर्स में मसाज की आड़ में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। AHTU की टीम ने योजना बनाकर 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के बाद कई अन्य स्पा संचालक सेंटर को बंद कर मौके से फरार हो गए। जिन 14 महिलाओं को मुक्त कराया गया है, उनमें से कुछ अन्य जिलों की रहने वाली हैं।
सभी महिलाओं की पुलिस अभिरक्षा में काउंसिलिंग कराई जा रही है। वहीं पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इन महिलाओं को किसी दबाव या प्रलोभन के जरिए इस काम में धकेला गया था या मामला कुछ और है?
SP अभिनन्दन ने बताया कि स्पा सेंटर्स पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कालिया (पुत्र कमल किशोर कालिया, निवासी आलमपुर थाना पिलखुआ जनपद हापुड़), दीपक यादव (पुत्र राजेश यादव निवासी नेदुला थाना कोतवाली जिला संतकबीर नगर), विक्की चौहान (पुत्र नौमी निवासी चक्साह हुसैन पचपेड़वा गोरखपुर) और मनोज जायसवाल (पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल निवासी सिधवारी थाना फरेंदा जनपद महराजगंज) शामिल हैं।