28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्ती में पेट्रोल पंप पर कवरेज के दौरान पत्रकारों से धक्का-मुक्की, मोबाइल और कैमरा भी छीनने की कोशिश

बस्ती जिले में एक पत्रकार को पेट्रोल पंप द्वारा टैंकर होने के बावजूद पेट्रोल न देने की रिपोर्टिंग करना महंगा पड़ गया। लाइव रिपोर्टिंग से पंप पर मौजूद कुछ दबंगों ने वीडियो न दिखाने को कहा।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Mar 27, 2026

Up news, basti news

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, पत्रकार से छीना झपटी

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र स्थित दुबखरा पेट्रोल पंप पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के साथ पंप के लोगों की कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोप है कि करूण सिंह नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की और उनके सामान छीनने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद जिले के पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है, पत्रकारों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप पर कवरेज के दौरान पत्रकार से हाथापाई

जानकारी के मुताबिक पत्रकार वैदिक द्विवेदी अपनी टीम के साथ दुबखरा पेट्रोल पंप पर कवरेज कर रहे थे, तभी अचानक आरोपी करूण सिंह अपने साथियों के साथ वहां आ गया। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि बिना किसी वजह के आरोपी ने पत्रकारों को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। जब पत्रकारों ने कैमरा ऑन किया, तो आरोपी और भी उग्र हो गया। आरोपी ने पत्रकारों के साथ हाथापाई कर उनके मोबाइल, कैमरा आदि छीनने लगा।

SP ऑफिस का पत्रकारों ने किया घेराव

घटना के विरोध में आज जिले के दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस कप्तान के कार्यालय का घेराव किया। पत्रकारों ने कहा कि यदि फील्ड में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो लॉ एंड ऑर्डर का कोई अर्थ नहीं है। पत्रकारों ने मांग की है कि केवल सामान्य मारपीट नहीं, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा और लूट के प्रयास (कैमरा छीनने) जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए

फील्ड में कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. नगर थाने को तत्काल अल्टीमेटम मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि पुलिस किसी भी गुंडा तत्व के आगे नहीं झुकेगी. उन्होंने नगर थाना पुलिस को फोन पर ही कड़े निर्देश दिए कि आरोपी करूण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाए.

यशवीर सिंह, SP बस्ती

SP बस्ती यशवीर सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही का निर्देश दे दिए है। वही नगर थाने के थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी.