बस्ती

आम तोड़ने की सजा रेप! बगिया के मालिक ने की नाबालिग के साथ दरिंदगी

आम के बाग के मालिक ने दस साल की बच्ची का रेप कर दिया है। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वो एक आम के बाग में आम बीनने के लिए घुस गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

less than 1 minute read
Jul 23, 2024

बस्ती से मानवता को शर्मनाक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की है। बच्ची ने घर जाकर मां-बाप को घटना के बारे में जानकारी दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आम तोड़ने की सजा रेप!

यह पूरा मामला है कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का। जहां कुछ बच्चे बगिया में आम बीनने गए थे। तभी बाग के मालिक को आता देख सभी भागने लगे। लेकिन एक बच्ची भागने में सफल नहीं हो पाई और बाग के मालिक ने उसे दबोच लिया। युवक ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बच्ची युवक से हाथ जोड़कर छोड़ देने को कहती रही लेकिन बात के मालिक ने एक भी न सुनी और आम तोड़ने गई बच्ची को भयानक सजा दे डाली।

किसी से कहोगी तो बहुत मारूंगा

रेप के बाद युवक ने बच्ची को धमकाते हुए कहा कि किसी से कहोगी तो बहुत मारूंगा। रोते-रोते घर आई बच्ची ने जब मां-बाप को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। उसे डॉक्टर के यहां ले जाया गया जहां रेप की पुष्टि हो गई।

पकड़ा गया आरोपी

एसओ कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को तत्काल एक्शन लेते हुए पकड़ लिया गया है।

Updated on:
23 Jul 2024 08:33 pm
Published on:
23 Jul 2024 08:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर