बस्ती जिले में SP अभिनंदन ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है, कई लोगों को इंचार्जी का मौका मिला है अब देखना है कि कप्तान के आशाओं पर कितने पुलिसकर्मी खरे उतरते हैं।
बस्ती में लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने के लिए कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस फेरबदल में कई थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं।
उपनिरीक्षक सभाशंकर यादव को पुलिस लाइन से गांधीनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। शशांक कुमार सिंह को असनारा चौकी का प्रभार दिया गया है। अमोढ़ा चौकी प्रभारी हरि राय को टिनिच चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। नगर थाने में भी बदलाव किया गया है। एसओ नगर चंदन कुमार को सोनहा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। गांधीनगर चौकी इंचार्ज विश्व मोहन राय को नगर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को लालगंज का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुबौलिया थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को मुंडेरवा थाने की कमान मिली है।
अपराध शाखा के आलोक श्रीवास्तव कप्तानगंज के नए थानाध्यक्ष बने हैं। छावनी थाने से निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को दुबौलिया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। लालगंज थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय, कप्तानगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ और मुंडेरवा थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान को अपराध शाखा में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की अपेक्षा की गई है।
बस्ती जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में सेक्स रैकेट चलने का मामला सामने आ रहा है। महूघाट बाजार स्थित एक होटल पर पुलिस टीम ने दबिश दी। अचानक पहुंची पुलिस टीम को देख यहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बताता कि यहां पर अक्सर ताला बंद रहता था लेकिन अंदर युवक और युवतियां मौजूद रहते थे। एक अंतराल पर वहां घूम रहा व्यक्ति ताला खोल देता था और जोड़े निकल जाते थे। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने छह संदिग्धों को मौके से हिरासत में लिया है। इनमें तीन युवक व तीन युवतियां शामिल हैं।
महूघाट स्थित एक मकान में चल रहे होटल पर संदिग्ध गतिविधियों की चर्चा काफी समय से चल रही थी। मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर से कुछ सटीक जानकारी मिली। जिसके बाद शाम को थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह के साथ महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की टीम ने दबिश दी। टीम के यहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया। चर्चा है कि पुलिस ने मौके से तीन युवक व तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। सीओ हर्रैया संजय सिंह का कहना है कि सूचना के आधार पर हर्रैया पुलिस ने दबिश दी है। पूछताछ कर जांच की जा रही है, जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।