बस्ती

BREAKING: बस्ती में रोडवेज को धक्का लगा रहे यात्रियों को ट्रक ने कुचला, छह की मौत

इलाहाबाद से बस्ती आ रही बस के खराब होने के बाद धक्का लगा रहे थे यात्री, छावनी के भदोही गांव के पास हुआ हादसा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 8:27 AM IST
Road Accident
रोड एक्सिडेंट

बस्ती . यूपी के बस्ती जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां रोडवेज बस को धक्का लगा रहे यात्रियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना में छह यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि दो की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें फैजाबाद के लिये रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि घटना तड़के 3.30 बजे उस वक्त हुई जब इलाहाबाद से बस्ती आ रही बस अचानक ही राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर छावनी क्षेत्र के भदोही गांव के पास खराब हो गयी। कई यात्री उतरकर बस को धक्का लगा रहे थे। इसी दोरान अचाननक एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों को कुचल दिया, जिसमें अब तक छह के मरने की खबर है।

By Satish Srivastava

Updated on:
1 Oct 2018, 8:27 AM IST
Published on: