31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम क्लोन कर राशि निकालने वाले तीन विदेशी गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 1 Oct 2018, 7:55 AM IST

 foreigners arrested in dausa

एटीएम क्लोन कर राशि निकालने वाले तीन विदेशी गिरफ्तार

दौसा. जयपुर में पयर्टक बन कर आए तीन रोमानियाई आरोपियों को एटीएम क्लोन कर बैंक उपभोक्ताओं के खातों से करोड़ों रुपए निकालने के आरोप में दौसा कोतवाली थाना पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी नरेशकुमार मीना ने बताया कि रोमानियाई नागरिक डुसिसा बोग्डन नाइकोले (28), वलेरियू काइबानू (44) एवं मेरिन केटलिन कैटेनिक्स्यू (41) पर्यटक बन कर जयपुर आ गए और किराए से मकान ले लिया।


इन्होंने फरवरी 2018 में जयपुर के महेश नगर, शिप्रापथ, बजाज नगर एवं ज्योतिनगर पुलिस थाना इलाकों में विभिन्न स्थानों पर लगे एटीएम में एटीएम रीडर के स्थान पर स्कीमर डिवाइस डेटा क्लोन किए। डेटा पिन के स्थान पर हिडन कैमरा लगाकर डेटा चुराया तथा एटीएम कार्ड तैयार कर लिए।


इन लोगों ने नई दिल्ली जाकर वहां के एटीएम से लोगों के बैंक खातों से करोड़ों की राशि निकाल ली। इनमें दौसा के छारेड़ा निवासी पूर्व सरपंच गंगासहाय मीना एवं बांदीकुई निवासी राजेन्द्रकुुमार सैनी के बैंक खातों से भी रकम निकाल ली थी। जयपुर में इनके खिलाफ चार दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।


...ताकि सीसीटीवी में फुटेज नहीं आए


कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी इतने शातिर हैं कि वे जब एटीएम चैम्बर में प्रवेश करते थे, तब हेलमेट एवं मास्क लगाए रहते थे, ताकि सीसीटीवी फुटेज में फोटो नहीं आए।


ये किया बरामद


जयपुर पुलिस इन आरोपियों से 53 करोड़ 50 हजार रुपए, 4 हॉट स्पॉट, कार्ड रीडर, मल्टी कार्ड रीडर, एसडीएफसी स्पार्ट, कार्ड कटर, मास्क, हेलमेट, कार्ड कटर, मोइक्रो चिप, कैप आदि बरामद किए थे।


इस टीम ने किया गिरफ्तार


दौसा के दो मामले दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी नरेश मीना, सब इन्सपेक्टर कमलेश मीना, लक्ष्मीकांत शर्मा, हीरालाल, नरेश, किशन एवं हंसराज की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को सिकराय न्यायालय में पेश किया। जहां से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया है।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़