सौंदर्य

इस महिला को फेस पैक लगाना पड़ा भारी, कहीं आप भी Face Pack लगाते वक्त नहीं करते हैं ये गलती

Face Pack Mistakes: चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग फेस पैक का उपयोग करते हैं। मगर गलत तरीके से फेस पैक लगाना भारी पड़ सकता है।
2 min read
Nov 08, 2024
face pack mistakes in hindi

Face Pack Mistakes: चेहरे को टैनिंग से बचाने के लिए या निखार लाने के लिए लोग फेस पैक या फेस मास्क का उपयोग करते हैं। मगर गलत तरीके से फेस पैक लगाना भारी पड़ सकता है। दरअसल, एक ऐसी ही घटना अमेरिका में सामने आई है। एक महिला ने फेस पैक लगाते वक्त ऐसी गलती कर दी कि अगली सुबह उसके होश उड़ गए। अगर आप भी ऐसा कुछ कर देते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। क्योंकि, चेहरे पर रंगत आने की बजाय चेहरे पर बारह बज सकते हैं। चलिए हम फेस पैक लगाते वक्त किन गलतियों को नहीं करना चाहिए उसके बारे में जान लेते हैं।

फेस पैक लगाते वक्त महिला ने क्या की गलती?

खबरों के मुताबिक, अमेरिका के मिसिसिपी राज्य की एक महिला ने रात में सोने से पहले स्किन को टैन करने के लिए टैनिंग फेस पैक चेहरे पर लगाया। उसके बाद उसे नींद आ गई और सो गई। सुबह जब वो उठी तो अपना ही चेहरा आईना में देखकर चौंक गई। इतना ही नहीं उसके चेहरे से फेस पैक को निकालना मुश्किल हो गया था। काफी मुश्किल से उसके चेहरे से निकाला गया। उसके बाद चेहरे पर कई तरह की समस्याएं दिखने लगीं।

फेस पैक लगाकर ना करें सोने की गलती

Skin Care: पहली बात ये गांठ बांध लें कि आपको फेस पैक लगाकर सोना नहीं है। अगर आप सो गए तो इससे फेस पैक निर्धारित समय से अधिक देर तक चेहरे पर रहेगा। इस कारण वो चेहरे को अधिक ड्राइ कर सकता है। इससे चेहरे का नेचुरल निखार खत्म हो सकता है। साथ ही चेहरे से निकालने में काफी दिक्कत हो सकती है।

face pack applying tips in hindi

फेस पैक को चेहरे पर कितनी देर तक लगाना सही (Face Pack Kitni Der Lagana Chahiye)

फेस पैक को चेहरे पर कितनी देर तक लगाना चाहिए। इस बात को भी ध्यान रखें। इसकी जानकारी फेस पैक के पैकेट पर लिखी होती है। अगर उस फैस पैक को चेहरे पर लगाने रखने का समय 5, 10 या 20 मिनट दिया हुआ है तो उतनी देर तक ही रखें। कई लोग ये सोचते हैं कि अधिक देर तक लगाए रखने से अधिक फायदा मिलेगा जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है।

फेस पैक सुबह या रात में कब लगाना सही होता है (when to use face mask, morning or night)

फेस पैक को सुबह या रात, कब लगाना सही होता है? इस सवाल का जवाब है कि दोनों ही समय सही होते हैं। लेकिन, रात का समय सबसे अधिक सही माना जाता है। क्योंकि, रात में फेस पैक उतारने के बाद आप तुरंत धूप व धूल से चेहरे को बचा लेते हैं। चेहरे को रात भर का समय मिलता है। इससे सुबह में निखार अधिक देखने को मिलती है। हालांकि, अगर आप अपनी सुविधानुसार इसे जब चाहें लगा सकते हैं।

Updated on:
08 Nov 2024 02:29 pm
Published on:
08 Nov 2024 02:29 pm