ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips: त्वचा के रोगों को बिना किसी साइड इफ्फेक्ट के दूर करती है मिट्टी

Beauty Tips: आप खूबसूरत दिखने के लिए कितने जतन करते है लेकिन आप ये भूल जाते है अगर त्वचा भीतर से स्वस्थ्य नहीं होगी तो बाहर से कैसे निखरी नजर आयेगी? त्वचा की समस्याओं जैसे दाद- खाज,सूजन,खुजली,फौड़े-फुंसी आदि वातावरण में धूल-मिट्टी और प्रदुषण के कारण होते है।
2 min read
Jul 12, 2021
multani_mitti.png

Beauty Tips: आप खूबसूरत दिखने के लिए कितने जतन करते है लेकिन आप ये भूल जाते है अगर त्वचा भीतर से स्वस्थ्य नहीं होगी तो बाहर से कैसे निखरी नजर आयेगी? त्वचा की समस्याओं जैसे दाद- खाज,सूजन,खुजली,फौड़े-फुंसी आदि वातावरण में धूल-मिट्टी और प्रदुषण के कारण होते है। त्वचा के रोगों से बचने के उसकी नियमित देखभाल के साथ मिट्टी का प्रयोग करना चाहिए। चलिए जानते है कि कैसे दूर करती है मिट्टी त्वचा के रोगों को ?

त्वचा रोग का कारण
आप नहाते समय साबुन का प्रयोग यह सोचकर करते है कि इससे शरीर की सफाई हो रही है जबकि साबुन में मौजूद कैमिकल्स के कारण आपकी त्वचा के रोम छिद्र यानी पोर्स बंद हो जाते है। इन पोर्स के जरिए ही हमारी त्वचा सांस लेती है और इनके बंद होने पर पसीना भी कम आता है जो बीमारी का कारण बनता है।

रोगों का उपचार
त्वचा संबंधी रोगों से बचने के लिए साबुन के प्रयोग के स्थान पर गीले तौलिए से शरीर को रगड़ना अधिक फायदेमंद है। इसके अलावा अगर आपका चाहे तो आप हफ्तें में एक बार हर्बल साबुन का प्रयोग करना ही उपयुक्त होगा।

त्वचा रोग में मिट्टी का प्रयोग
शरीर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए मिट्टी का प्रयोग बहुत प्रभावशाली होता है। अपने शरीर को साफ रखने के लिए आप चिकनी मिट्टी और पीली मिट्टी का प्रयोग कर सकते है। अगर आपको ये मिट्टी ना मिले तो आप मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें जो त्वचा से गंदगी दूर करने के साथ-साथ कोई साइड इफेक्ट भी नहीं देता।
- त्वचा की समस्या अगर पूरे शरीर पर है तो आप सिर्फ चेहरा ही नहीं पूरे शरीर पर मिट्टी का लेप करें और लेप के सूखने पर नहा लें। अगर हो सके तो लेप लगाने के बाद धूप में बैठने से रोग जल्दी खत्म हो जाता है।

Published on:
12 Jul 2021 02:03 pm