ब्यूटी टिप्स

Pre-Bridal Skincare: प्री-ब्राइडल स्किनकेयर के लिए स्टेप बाय स्टेप टिप्स से पाएं ग्लोइंग त्वचा

Pre-Bridal Skincare: इन आसान टिप्स को अपनाकर आप शादी के दिन एकदम खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
3 min read
• •
Updated: 23 Dec 2024, 1:19 PM IST
Pre-Bridal Skincare
Pre-Bridal Skincare

Pre-Bridal Skincare: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। वेडिंग डे के लिए लड़कियां मेकअप से लेकर लहंगा तक हर उस चीज को इंपॉर्टेंट देती है जिससे वह बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आए। अगर आप नहीं चाहती हैं, कि आपके फेस पर कोई भी पिंपल्स, डलनेस और दाग-धब्बों हो, तो इसके लिए एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन (Pre-Bridal Skincare) आपकी त्वचा को टाइट, हाइड्रेटेड और ब्राइट बनाए रखता है। जिससे आप शादी के दिन बेहतरीन नजर आती हैं। आइए जानते हैं, उन खास स्टेप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप अपनी शादी के दिन परफेक्ट और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

Pre-Bridal Skincare: Step 1. त्वचा को हमेशा साफ रखें

स्किन को साफ रखना सबसे पहला कदम (Always Keep Skin Clean) है और यह हर दुल्हन के लिए बेहद जरूरी होता है। शादी से पहले आपको अपनी स्किन की देखभाल और अधिक ध्यान से करनी चाहिए। त्वचा को हेल्दी और ब्राइट बनाने के लिए सीटीएम रूटीन यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग का पालन करें। यह तीन स्टेप्स आपकी स्किन को साफ और निखरा हुआ रखेंगे, जिससे आपकी त्वचा पर किसी तरह का गंदगी या तेल जमा नहीं होगा और आपकी स्किन पूरी तरह से क्लियर नजर आएगी।

Step 2. होममेड फेसपैक का उपयोग करें

    चमकदार और ब्राइट स्किन पाने के लिए घरेलू नुस्खे (Homemade Face Pack) भी बहुत असरदार होते हैं। बेसन और दूध का मिश्रण आपकी त्वचा की खूबसूरती को और बढ़ा सकता है। दूध में बेसन मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें, फिर सादे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा पर न केवल ग्लो आएगा, बल्कि यह पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स को भी दूर करेगा।

    Step 3. फेस मास्क लगाना न भूलें

      अगर आप कॉस्मेटिक फेस मास्क (Face Mask) का इस्तेमाल नहीं करना चाहती, तो घर पर मौजूद चीज जैसे शहद, एलोवेरा जेल, हल्दी और गुलाब जल से आप बहुत अच्छे फेस मास्क बना सकती हैं। इन मास्कों में प्राकृतिक तत्व होते हैं जो आपकी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे ग्लोइंग भी बनाए रखते हैं।

      Step 4. सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें

        सूरज की हानिकारक किरणों से बचना आपकी त्वचा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यूवी रेज आपकी त्वचा को डैमेज कर सकती हैं और सनबर्न का कारण बन सकती हैं। इसलिए लिए आप सनस्क्रीन (Sunscreen) का इस्तेमाल रोजाना करें। अपनी त्वचा के अनुसार सही सनस्क्रीन का चयन करें, ताकि आपकी त्वचा पर किसी प्रकार की जलन या रिएक्शन न हो।

        Step 5. स्किन को एक्सफोलिएट करें

          त्वचा की एक्सफोलिएशन (Exfoliate the skin) से डेड स्किन सेल्स हटते हैं, जिससे स्किन पर ग्लो आ जाता है। यह स्किन को ताजगी भी प्रदान करता है और उसे साफ बनाए रखता है। इसके लिए ऐसा एक्सफोलिएटर चुनें जो आपकी स्किन के प्रकार के अनुसार हो। हर हफ्ते एक बार एक्सफोलिएट करें, ताकि आपकी स्किन हमेशा फ्रेश और हेल्दी रहे।

          Step 6. हेल्दी डाइट और अच्छी नींद लें

            आपकी त्वचा का स्वास्थ्य आपकी लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है। शादी से कुछ महीने पहले ही अपनी नींद का ध्यान रखें। रोजाना 7-8 घंटे की नींद आपकी त्वचा को ताजगी और निखार देगी। इसके साथ ही एक हेल्दी डाइट भी जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल और पर्याप्त पानी पीने से आपकी त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है, जिससे वह हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनी रहती है।

            Updated on:
            23 Dec 2024, 1:19 PM IST
            Published on: