रागी स्किन के लिए एक प्राकृतिक उपाय है, जिसमें विटामिन-E , विटामिन-C, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व सर्दियों में स्किन को नमी प्रदान करते हैं और डार्क स्पॉट्स, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप सप्ताह में 1-2 बार रागी का फेस पैक लगाते हैं तो स्किन की चमक बरकरार रह सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में रागी का फेस पैक घर (Ragi Face Pack Homemade) पर कैसे बना सकते हैं।