Hair Solution: खूबसूरत और घने हर किसी की चाहत होते हैं। आपके बाल आपके लुक को कम्लीट टच देते हैं। लेकिन कई बार रूखे, बेजान और दो मुंहे बाल (Split ends) आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऎसे में हम आपको बताते हैं कुछ ऎसे घरेलू उपाय जिनसे आपको मिलेगी दो मुंहे बालों से मुक्ति-

पपीता
पपीता आपकी सेहत के लिए तो गुणकारी होता ही है, साथ ही ये दो मुंहे बालों की समस्या भी दूर करता है। इसके लिए बालों की लंबाई के मुताबिक पपीता काटे और उसमें आधा कप दही मिलाकर मिक्सी में पीस लें। फिर इसे बालों में लगा लें, दो मुंहे बालों पर ज्यादा ध्यान दें। 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।
शहद
शहद में थोड़ा दही मिलाकर इससे अपने बालों में मसाज करें। विशेष तौर पर दो मुंहे बालों पर मसाज करें। फिर इसे 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और बाद में बाल धो लें। इससे ना सिर्फ आपके दो मुंहे बालों की समस्या दूर होगी, बल्कि बालों में शाइनिंग भी आएगी।
नारियल तेल
नारियल का तेल दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए नारियल तेल को गर्म कर बालों में मसाज करें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और दो मुंहे बाल से निजात मिलेगी। इसके अलावा नारियल तेल बालों की डलनेस दूर कर बालों का झड़ना भी रोकता है।
दही
दही स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए बालों के हिसाब से दही लेकर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक बालों में रहने दें और फिर हेयर वॉश कर लें। इससे बालों में शाइनिंग आएगी और दो मुंहे बालों की समस्या भी दूर होगी।