ब्यूटी टिप्स

Health Tips: पिंपल्स दूर करने सहित कई बीमारियों में फायदेमंद है पुदीना, ऐसे करें इस्तेमाल

Health Tips: पुदीने में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और मैगनीशियम हडि्डयों को ताकत देता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई तरह से फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं पुदीने के फायदों के बारे में...
2 min read
Jul 10, 2021
fool_1.png

Health Tips: पुदीने में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और मैगनीशियम हडि्डयों को ताकत देता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई तरह से फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं पुदीने के फायदों के बारे में-

पेट संबंधी बीमारियां : पुदीने की पत्तियों का ताजा रस नींबू और शहद के साथ समान मात्रा में लेने से पेट की सभी बीमारियों में आराम मिलता है। पेट संबंधी किसी भी प्रकार का विकार होने पर एक चम्मच पुदीने के रस को एक कप पानी में मिलाकर पिएं।

खांसी-जुकाम : इसका रस काली मिर्च व काले नमक के साथ चाय की तरह उबालकर पीने से जुकाम, खांसी व बुखार में राहत मिलती है।

हिचकी : पत्तियां चबाने या उनका रस निचोड़कर पीने से हिचकियां बंद हो जाती हैं।

पिंपल्स : पुदीने के रस को नमक के पानी के साथ मिलाकर कुल्ला करने से गले का भारीपन दूर होता है और आवाज साफ होती है। इसके रस को चेहरे पर लगाने से कील और मुंहासे दूर होता है।

पीरियड प्रोब्लम : माहवारी समय पर न आने पर पुदीने की सूखी पत्तियों के चूर्ण को शहद के साथ समान मात्रा में मिलाकर दिन में दो-तीन बार नियमित रूप से लें।

उल्टी : अधिक गर्मी में जी मिचलाए या उल्टी आए तो एक चम्मच सूखे पुदीने की पत्तियों का चूर्ण और आधी छोटी इलायची के चूर्ण को एक गिलास पानी में उबालकर पीने से लाभ होता है।

मुंह की दुर्गध : पुदीने की पत्तियों को सुखाकर बनाए गए पाउडर को मंजन की तरह प्रयोग करने से मुंह की दुर्गध दूर होती है और मसूड़े मजबूत होते हैं।

सिरदर्द : सिरदर्द में पत्तियों का लेप माथे पर लगाने से आराम मिलता है।

Published on:
10 Jul 2021 11:09 pm