ब्यूटी टिप्स

Javitri For Skincare: जावित्री सिर्फ मसाला नहीं स्किन की दवा भी है, पाएं एक्ने-फ्री ग्लोइंग स्किन

Javitri For Skincare: अगर आपको भी एक्ने हैं और त्वचा डल और रूखी लगती है, तो किचन में मिलने वाली जावित्री यानी मेस कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। आइए जानें इसके फायदों के बारे में।
2 min read
Aug 12, 2025
javitiri benefits,natural acne treatment,mace for skin care
Natural way to get glowing skin with javitri

Javitri For Skincare: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग दिखे। ऐसे में हम में से कई लोग अपनी स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगी-महंगी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जो शायद ही असर करती हों लेकिन साइड इफेक्ट जरूर हो जाते हैं। ऐसे में अपनी स्किन को हेल्दी, बेहतर और ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू तरीका अपनाना फायदेमंद हो सकता है।
हमारे भारतीय किचन में कई ऐसी चीजें हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को ट्रांसफॉर्म कर सकते हैं। उन्हीं में से एक है जावित्री। जावित्री यानी मेस, आमतौर पर इसे एक खुशबूदार मसाले के रूप में जाना जाता है जो बिरयानी और मिठाइयों का स्वाद बढ़ाता है। लेकिन यही मसाला नेचुरल तरीके से आपकी स्किन को एक्ने-फ्री और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।चलिए जानते हैं, कैसे ये छोटा-सा मसाला आपकी खूबसूरती बढ़ा सकता है।

त्वचा के लिए कैसे असरदार है जावित्री (Benefits of Javitri for skincare)

जावित्री यानी मेस, आमतौर पर इसे एक खुशबूदार मसाले के रूप में जाना जाता है। लेकिन यह त्वचा को निखारने में भी मदद कर सकती है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे एक्ने, दाग-धब्बे और रूखापन को दूर करने में असरदार होते हैं।साथ ही, इसके सेवन और इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा में सूजन कम करने में भी

चेहरे पर जावित्री कैसे इस्तेमाल करें? (Way of apply Javitri on Face)

जावित्री पाउडर और शहद फेस पैक (How to use javitri and honey for face)

  • अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे हैं या एक्ने की समस्या है, तो जावित्री और शहद का मिश्रण काफी लाभकारी हो सकता है।
  • आधा चम्मच जावित्री पाउडर लें और उसमें एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट तक सूखने दें।
  • फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से त्वचा साफ, कोमल और निखरी हुई लगने लगती है।

जावित्री और गुलाब जल मास्क (Javitri and rose water face pack)

  • जिनकी स्किन रूखी या डल दिखती है, उनके लिए जावित्री और गुलाब जल का फेस पैक बहुत फायदेमंद हो सकता है।
  • एक छोटी कटोरी में एक चम्मच जावित्री पाउडर लें।
  • इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं और सूखने दें।
  • फिर ठंडे या सादे पानी से चेहरा धो लें।
  • ये मास्क न केवल स्किन को हाइड्रेट करता है, बल्कि डलनेस और डार्क स्पॉट्स को भी कम करने में मदद करता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।