ब्यूटी टिप्स

Monsoon skin care at night: बारिश के मौसम में रोज रात अपने स्किन का इन 3 चीजों से करें देखभाल, चेहरा दिखेगा फ्रेश

Monsoon skin care at night: बारिश के मौसम में चेहरा चिपचिपी और बेजान लगने लगती है। ऐसे में रात को सोने से पहले सिर्फ 3 आसान चीजों से स्किन की देखभाल किया जाएं तो इससे चेहरा साफ और ग्लोइंग दिख सकता हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2025, 6:05 PM IST
Monsoon skin care at night
Monsoon skin care at night प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Monsoon skin care at night: बारिश का मौसम ठंडा और सुकून देने वाला जरूर होता है, लेकिन इस मौसम में हमारी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। नमी और पसीने की वजह से चेहरा चिपचिपा और थका-थका सा दिखने लगता है। ऐसे में रात को सोने से पहले स्किन की अच्छे से सफाई और देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप रोज रात सिर्फ तीन आसान चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा साफ, ताजगी भरी और हेल्दी दिखेगी।

1. चेहरे को साफ कर फेस वॉश और कच्चा दूध का इस्तेमाल करें

    बदलते मौसम में दिनभर धूल, पसीना और गंदगी हमारे चेहरे पर जमा हो जाती है। इसलिए सबसे पहले चेहरा अच्छे से धोना चाहिए। इसके लिए कोई माइल्ड यानी हल्का फेस वॉश इस्तेमाल करें। इसके बाद थोड़ा सा कच्चा दूध कॉटन में लेकर चेहरे पर लगाएं और साफ करें। कच्चा दूध त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है।

    2. गुलाब जल से टोनिंग करें

      चेहरा धोने के बाद स्किन को टोन करना जरूरी होता है, जिससे खुले पोर्स बंद हो जाएं और स्किन में नमी बनी रहे। इसके लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद है। एक कॉटन में गुलाब जल लें और पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा ठंडी महसूस होगी और खुजली या जलन जैसी दिक्कतें कम होंगी। गुलाब जल स्किन को नरम बनाता है।

      3. एलोवेरा जेल या हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं

        रात को सोने से पहले चेहर पर हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इससे त्वचा को आराम मिलेगा और वह रातभर रिपेयर हो सकेगी। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और पसीने की वजह से होने वाली चिपचिपाहट को भी कम करता है। इससे सुबह चेहरा ताजा और चमकदार नजर आता है।

        डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

        Updated on:
        21 Jun 2025, 6:05 PM IST
        Published on: