
Night Skin Care Tips प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Night Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने के कारण स्किन का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। चेहरा डल और थका-थका सा दिखने लगता है। दिनभर की भागदौड़ और धूल-मिट्टी से स्किन पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन रातों-रात फिर से फ्रेश और ग्लोइंग दिखे तो आपको रात की स्किन केयर रूटीन में कुछ देसी चीजें शामिल करनी चाहिए। आइए जानते हैं, 3 ऐसी चीजों के बारे में जो रात को सोने से पहले चेहरे पर (Night Skin Care Tips) लगाने से आपकी स्किन दोबारा खूबसूरत लगने लगेगी।
एलोवेरा स्किन के लिए एक नेचुरल हीलिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन्स स्किन को रिपेयर करते हैं और सन डैमेज से राहत दिलाते हैं। गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और पोर्स को टाइट करता है। रात में सोने से पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच गुलाब जल मिला लें।
इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में स्किन की डलनेस कम होने लगेगी और फ्रेशनेस नजर आएगी।
दूध स्किन को नैचुरली मॉइश्चराइज करता है और डेड स्किन (Dull skin) सेल्स को हटाने में मदद करता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं जो सन टैन को हटाने में असरदार माने जाते हैं। थोड़े से कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ये उपाय हफ्ते में 2-3 बार करने से स्किन की रंगत निखरती है और चेहरा साफ-सुथरा लगता है।
शहद स्किन को डीपली हाइड्रेट करता है और नमी बनाए रखता है। वहीं नींबू स्किन टोन को लाइट करता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है। यह कॉम्बिनेशन डल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं। इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर चेहरे पर लगा लें और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
15 Jun 2025, 5:51 PM IST
Published on:
15 Jun 2025, 5:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.