ब्यूटी टिप्स

Skin Care Tips: 2025 में चाहिए परफेक्ट ग्लोइंग स्किन? तो अभी से कर लें ये 5 काम

Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आप भी नए साल 2025 पर इन स्किन केयर टिप्स को अपनाकर खूबसूरत दिख सकती हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 12:57 PM IST
Skin Care Tips
Skin Care Tips

Skin Care Tips: सर्दियों में लोगों की त्वचा रूखी होने लगती है। जिसे लोग हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए परेशान रहते हैं। ऐसे में त्वचा की खास केयर की जरुरत होती है। क्या आप भी अपनी रूखी त्वचा से परेशान हैं और अपनी त्वचा को जवां, ग्लोइंग और स्मूद रखना चाहते हैं, तो अपनाइए ये असरदार टिप्स (Skin Care Tips)

Skin Care Tips: 1. सनस्क्रीन (Sunscreen)

सनस्क्रीन के बिना घर से बाहर निकलना जैसे बिना ढाल के जंग लड़ना। सूरज की हानिकारक किरणें सिर्फ टैनिंग ही नहीं, बल्कि प्रीमैच्योर एजिंग और स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकती हैं। ऐसे में आप SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन चुनें और इसे हर 2 घंटे में दोबारा लगाएं। मौसम कोई भी हो आप सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। सनस्क्रीन आपके फेस को काफी हद प्रोटेक्ट करता हैं और फेस को ग्लो बनाने में मददगार होता हैं।

2. डबल क्लींजिंग (Double Cleansing)

    दिनभर का मेकअप, गंदगी और ऑयल हटाने के लिए डबल क्लींजिंग सबसे सही तरीका है। इसके लिए आप पहले ऑयल-बेस्ड क्लेंजर से स्किन को क्लीन करें फिर जेल-बेस्ड क्लींजर से डीप क्लींजर कर लें। ऐसा करने से आपकी स्किन फ्रेशनेस और साफ बनी रहेंगी।

    3. हाइड्रेशन (Hydration)

      स्किन को हाइड्रेट रखना ग्लोइंग स्किन का सबसे बड़ा सीक्रेट होता है। इसके लिए आप दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और ऐसे मॉइश्चराइजर या सीरम का इस्तेमाल करें, जिसमें ह्यालुरोनिक एसिड या ग्लिसरीन हो। ये इंग्रीडिएंट्स स्किन की नमी को बनाए रखते हैं और उसे सॉफ्ट और प्लंप बनाते हैं।

      4. एक्सफोलिएशन (Exfoliation)

        जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन स्किन को डैमेज कर सकता है, इसलिए आप केमिकल एक्सफोलिएंट्स जैसे AHA (ग्लाइकोलिक एसिड) और BHA (सैलिसिलिक एसिड) को अपनी रूटीन में शामिल करें। ये डेड स्किन हटाकर आपकी स्किन को स्मूद बनाते हैं। आप इसे हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार इस्तेमाल करें और हमेशा एक्सफोलिएशन के बाद सनस्क्रीन लगाएं।

        5. रेटिनॉल (Retinol)

          रेटिनॉल स्किन के टेक्सचर को सुधारने, झुर्रियां कम करने और मुहांसों से राहत देने के लिए बेस्ट है। आप इस्तेमाल हमेशा रात के समय और हफ्ते में 2-3 बार ही करें। इसके बाद आप सनस्क्रीन लगाना न भूलें, क्योंकि रेटिनॉल स्किन को सूरज की किरणों के प्रति संवेदनशील बना देता है।

          डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

          Updated on:
          2 Jan 2025, 12:57 PM IST
          Published on: