ब्यावर

Bulldozer Action: राजस्थान में यहां अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 350 बीघा जमीन कराई मुक्त; भारी पुलिस बल रहा तैनात

Beawar Bulldozer Action: मिनी सचिवालय, राजकीय कार्यालयों एवं सरकारी आवास के लिए आवंटित भूमि पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

2 min read
Feb 13, 2026
350 बीघा जमीन से हटाया अतिक्रमण। फोटो: पत्रिका

व्यावर। मिनी सचिवालय, राजकीय कार्यालयों एवं सरकारी आवास के लिए आवंटित भूमि पर गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम सात बजे तक जारी रही। जिला कलक्टर कमलराम मीणा के निर्देशन में गठित पांच टीमों ने लगभग साढ़े तीन सौ बीघा क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अभियान के दौरान करीब दस पक्के मकान, 15 दुकाने, पचास से अधिक कच्चे बाड़े तथा दस से अधिक पक्की चारदीवारियां ध्वस्त की गई। वर्षों से काबिज लोगों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासन की समझाइश और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। मसूदा रोड, बलाड, सेदरिया के मालपुरा रोड तथा कुशालपुरा क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Underpass: राजस्थान के इस शहर को 2 नए अंडरपास की सौगात, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

5 थानों की पुलिस रही मौजूद, अतिरिक्त जाब्ता भी बुलाया

कार्रवाई उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, तहसीलदार हनुत सिंह, नायब तहसीलदार सुरेशकुमार गर्ग व रौनक डंगारा की देखरेख में हुई। सुरक्षा के लिहाज से शहर, सदर, साकेतनगर, जवाजा और टॉडगढ़ थाना पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया।

आठ जेसीबी, तीन डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली बुलाई

अभियान में आठ जेसीबी, तीन डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली को सहायता ली गई। नगर परिषद आयुक्त श्रवणराम के नेतृत्व में सहायक अभियंता पप्पू सिंह, कपिल गोरा व अंजुम अली अंसारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बीस से अधिक बिजली मीटर उतारे

अभियान की जद में आए मकानों व दुकानों के बिजली कनेक्शन निगम की टीम ने मौके पर काट दिए। पोल से सर्विस लाइन हटाकर बीस से अधिक मीटर उतारे गए। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ लाइनों को भी हटाया गया। गढ़ी थोरियान व बलाड़ क्षेत्र के घरों तक डाली गई गैस पाइपलाइन हटाने के लिए संबंधित एजेंसी को बुलाया गया। जांच के बाद लाइने हटवाई गई, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान की युवती ने कथावाचक उत्तम स्वामी पर लगाए गंभीर आरोप, ई-मेल कर दिल्ली पुलिस से मांगी सुरक्षा

Also Read
View All

अगली खबर