ब्यावर

Rajasthan: राजस्थान में महिलाओं पर टूटा नकाबपोशों का कहर, लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल

फताखेड़ा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2025, 4:30 PM IST
loot in rajasthan
सीसीटीवी से ली गई तस्वीर। फोटो- पत्रिका

ब्यावर। जिले के बर थाना क्षेत्र के ग्राम फताखेड़ा में हुई लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बर थाना क्षेत्र के फताखेड़ा में सोमवार शाम करीब सात बजे पांच-छह बदमाश नकाब पहनकर घर में घुसे। उस समय महिलाएं अपने मवेशियों को चारा डालने का काम कर रही थीं। अचानक युवकों के घर में घुसने से महिलाएं घबरा गईं। महिलाएं कुछ समझ पातीं, तब तक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वे उन्हें कमरे की ओर ले गए, जेवर लूट लिए और मौके से भाग निकले।

वायरल वीडियो में महिलाएं उन्हें नहीं मारने की गुहार लगाती नजर आईं। आरोपी उनसे जेवर खुलवा रहे थे। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में छह युवक नजर आ रहे हैं। महिलाओं के चिल्लाने पर युवकों ने उन्हें डंडा दिखाकर डराया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

यह वीडियो भी देखें

बच नहीं पाएंगे आरोपी

फताखेड़ा में हुई वारदात के बाद टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसमें पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • रतनसिंह, पुलिस अधीक्षक, ब्यावर
Updated on:
12 Nov 2025, 4:30 PM IST
Published on: