बेमेतरा

नवोदय विद्यालय: 40 सीटों के लिए 8268 परीक्षार्थी आज देंगे परीक्षा

शनिवार को आयोजित नवोदय चयन परीक्षा जिले के 24 केन्द्रों में आयेाजित होगी, जहां 8268 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

2 min read

बेमेतरा. शनिवार को आयोजित नवोदय चयन परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा जिले के 24 केन्द्रों में आयेाजित होगी, जहां 8268 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 24 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित
जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को 24 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें बेमेतरा तहसील के 8 केन्द्रों में 3092 परीक्षार्थी, नवागढ़ विकासखंड के 5 परीक्षा केन्द्र में 1664 परीक्षार्थी, साजा विकासखंड के 6 परीक्षा केन्द्रों में 1853 परीक्षार्थी और बेरला विकासखंड के 5 परीक्षा केन्द्रों में 1659 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह से जिले के कुल 24 परीक्षा केन्द्रों में 8268 परीक्षाक्र्षी परीक्षा देंगे।

ये भी पढ़ें

जेल से फरार होने के बाद एक ही रात 4 दुकानों का ताला तोडऩे वाला आरोपी कवर्धा से गिरफ्तार

सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा, 4 उडऩदस्ता का किया गया है गठन
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन और नकल पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन 4 उडऩदस्ता दल का गठन किया है। दल अलग-अलग विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों में औचक दबिश देकर पड़ताल करेगी। इसके अलावा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस बल भी मांगा गया है।

चयन परीक्षा के लिए पूरी हो गई तैयारी
नवोदय विद्यालय खिलोरा के एस राजे ने बताया कि जिले में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले में 40 सीटों के लिए 8268 परीक्षार्थी परीक्षा दिलाएंगे।

ऑनलाइन व भरे आवेदन फार्मों में त्रुटि की वजह से बढ़ी तिथि, 21 अप्रैल को परीक्षा
जानकारी के मुताबिक, इस बार शासन ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन भरवाए थे। पहली बार ऑनलाइन आवेदन भरने के आदेश आए थे। ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म में त्रुटि की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और इसके मिलान की वजह से फरवरी में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर 21 अप्रैल को आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें

स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों को केमेस्ट्री में एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी भिलाई, मई में शुरू होगा ट्रेनिंग प्रोग्राम
Published on:
21 Apr 2018 10:04 am
Also Read
View All