बेमेतरा

CG News: BJP विधायक समेत कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्टोरेट का घेराव, जानें मामला…

CG News: बेमेतरा कलेक्टर चेंबर के बाहर विधायक ईश्वर साहू के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
2 min read
CG News

CG News: साजा में क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू पर सोशल मीडिया में तंज कसने और आपत्तिजनक लिखने पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता अंजोर यदु को गिरफ्तार किया। उसे जमानत मिलने से नाराज साजा विधायक ईश्वर साहू के समर्थन में कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। समर्थकों के साथ विधायक ईश्वर साहू भी मौजूद रहे।

CG News: साजा विधायक दो घंटे से कलेक्ट्रेट में डटे

कलेक्ट्रेट के सामने धारना प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। हालात को देखते हुए बेमेतरा विधायक दिपेश साहू, नवागढ़ विधायक व मंत्री दयालदास बघेल कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा व एसपी आरके साहू से चर्चा करने के बाद वापस चले गए। वहीं साजा विधायक दो घंटे से कलेक्ट्रेट में डटे हैं।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया जो विफल रहा। कलेक्ट्रेट में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

24 घंटे के अंदर कलेक्टर ने की गिरफ्तारी की करने बात

CG News: बता दें कि विधायक ईश्वर साहू के समर्थकों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से वे बेहद नाराज हैं। उन्होंने कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की है। (chhattisgarh news) उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे कलेक्टर निवास का घेराव करेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

फिलहाल जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने विधायक ईश्वर साहू और कार्यकर्ताओं से बात कर मामले को शांत कर लिया है और 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की बात कही है।

Updated on:
24 Dec 2024 05:07 pm
Published on:
24 Dec 2024 05:07 pm