बेमेतरा

पटवारी को किया निलंबित, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को थमाया कारण बताओ नोटिस, जानिए पूरा मामला

Bemetara News: बुधवार को नवागढ़ के कार्यालयों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे अचानक अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पहुंचे।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2023, 3:05 PM IST
Patwari suspended, notice to SDM, Tehsildar, Revenue Inspector
पटवारी निलंबित, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को नोटिस

CG News: बेमेतरा। बुधवार को नवागढ़ के कार्यालयों में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे अचानक अनुविभागीय कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पहुंचे।

संभागायुक्त द्वारा सर्वप्रथम तहसील कार्यालय नांदघाट का निरीक्षण किया गया जहां न्यायालय में 112 प्रकरण लंबित पाए गए। इनमें एक वर्ष से अधिक 5 लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। इसी प्रकार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ में कुल 155 प्रकरण लंबित पाए गए एवं न्यायालय तहसीलदार नवागढ़ में 48 प्रकरण (cg news) लंबित पाए गए। इनमें एक वर्ष से अधिक 4 लंबित प्रकरण पाए गए। साथ ही न्यायालय नायब तहसीलदार नवागढ़ में कुल 111 प्रकरण लंबित पाए गए जिसमें त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित आधिकारियों को दिए। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी उमाशंकर बंदे को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समय समय पर जांच करें। कावरे ने बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन के समय सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों में लंबित होने का कारण आवाश्यक रूप से दर्ज किए जाने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।

टेबल पर हो नाम पट्टिका, दस्तावेज हों व्यवस्थित

संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय नवागढ़ के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार नांदघाट के आर वासनिक को निर्देशित किया कि सभी टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से हों। कार्यालय तहसीलदार नांदघाट में 1200 निर्णित प्रकरणों को रिकार्ड रूम में जमा नहीं किए जाने पर संबंधित कर्मचारी दानेंद्र कुमार मारकंडे सहायक ग्रेड-2 की वेतन वृद्धि रोकी गई एवं दस्तावेजों के व्यवस्थित रख रखाव के निर्देश भी दिए।

वर्षा मापी केंद्र का किया निरीक्षण

कावरे ने संबलपुर स्थित वर्षा मापी केंद्र के निरीक्षण के दौरान वर्षा मापी यंत्र नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पटवारी टुमनलाल बंजारे के निलंबन हेतु आदेश दिया। साथ ही उमाशंकर बंदे अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़, केआर (cg news) वासनिक तहसीलदार नांदघाट एवं संबंधित राजस्व निरीक्षक उदेराम शोंडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ में 155 प्रकरण लंबित पाए गए एवं नवागढ़ में 48 प्रकरण लंबित पाए गए।

Published on: