24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शॉर्ट सर्किट से सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, झुलस गया एक युवक

Dantewada news: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल सुबह आग लग गई। आग में एक युवक मामूली तौर पर झुलस गया। वहीं बेडशीट समेत कुछ अन्य कपड़े भी जल गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jun 2023, 2:41 PM IST

Fierce fire in government hospital due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग

Fierce fire in government hospital: जैबेल। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल सुबह आग लग गई। आग में एक युवक मामूली तौर पर झुलस गया। वहीं बेडशीट समेत कुछ अन्य कपड़े भी जल गए। आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है ।

अस्पताल में इलेक्ट्रीफिकेशन के लिए घटिया वायर, उपकरण और अन्य निर्माण में स्तरहीन लकड़ियों का उपयोग किए जाने के कारण आग भड़की थी, ऐसा माना जा रहा है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि वहां मौजूद लोगों को सम्हलने का मौका नहीं मिल पाया। बताया जाता है कि वहां लगे एसी और तारों से चिंगारियां उठने लगीं और पूरी वायरिंग धू धूकर जलने लगीं। पास बैठा राजेश कुमार सोनी नामक युवक चिंगारियों की चपेट में आकर झुलस गया। कमरे में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस जवानों ने एसी को अलग कर उसमें तथा तारों में लगी आग को बुझाया।

यह भी पढ़े: SKS इस्पात की 571.81 करोड़ रुपए की संपत्ति ईडी ने की अटैच, लोन हड़पने की रची साजिश

बीएमओ ने कटवा दिए बीस पेड़

कलेक्टर के फरमान को धता बताते हुए स्थानीय बीएमओ ने अस्पताल परिसर में बीस हरे भरे पेड़ों को कटवा दिया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने साफ तौर पर हिदायत दे रखी है कि किसी भी निर्माण कार्य को पर्यावरण को जरा भी क्षति पहुंचाए बिना पूर्ण किया जाए। वहीं (CG NEWS) बकावंड में पदस्थ विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल परिसर में पेड़ों को कटवा दिया है।

यह भी पढ़े: एक झटके में लखपति बन गया था सांप पकडऩे वाला ये शख्स, फिर लाइफ ने मारा यू-र्टन, 30 लाख के साथ पकड़ाया

घटिया विद्युतीकरण और निर्माण है वजह

सूत्र बताते हैं कि बीएमओ ने अस्पताल के निर्माण और इलेक्ट्रीफिकेशन में जमकर अनियमितता बरती है। जो विद्युत चलित उपकरण लगवाए गए हैं, वे निहायत ही घटिया स्तर के हैं। उनकी गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया है। विद्युतीकरण में बहुत ही हल्के दर्जे के वायरों का इस्तेमाल किया गया है। निर्माण में उपयोग की गई लकड़ियां भी घटिया स्तर की और जल्द जलने वाली हैं। चंद रुपयों के लोभ में अन्य अधिकारियों ने अस्पताल भवन निर्माण, विद्युतीकरण, फर्नीचर आदि में जमकर गड़बड़ी की है। इसकी परिणति आग लगने की घटना के रूप में सामने आई है। अभी तो मामूली हादसा ही हुआ है।

करेंगे कड़ी कार्रवाई

बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, पेड़ों की अवैध कटाई तथा अन्य अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी। इन मामलों में जो भी लोग (Dantewada news) दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी।

- डॉ. चतुर्वेदी, सीएमएचओ, बस्तर

यह भी पढ़े: शादी कार्यक्रम में पिता समेत अन्य लोगों ने मिलकर युवक को उतारा था मौत के घाट, डेढ़ माह बाद हुआ खुलासा

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग