24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी कार्यक्रम में पिता समेत अन्य लोगों ने मिलकर युवक को उतारा था मौत के घाट, डेढ़ माह बाद हुआ खुलासा

Raigarh Crime News: डेढ़ माह पहले ग्राम मानिकपुर बडे़ में दोस्त की शादी कार्यक्रम के दूसरी रात नाचने के लिए पहुंचे ग्रामीण युवक के साथ दोस्त के पिता व अन्य चार ग्रामीणों का विवाद हो गया था और विवाद में उस युवक को लाडी, डंडे से मारपीट कर दूसरे जगह एक कोठार में छोड़ आए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Jun 2023, 6:16 PM IST

One and a half months after the death of the youth revealed in the wedding program

ये हैं आरोपी

CG Crime News: साल्हेओना। इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि डेढ़ माह पहले सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर बडे़ के रामकुमार सिदार के छोटे पुत्र प्रेमलाल का शादी कार्यक्रम हो रहा था। दूसरी रात को मायन नाचने के लिए प्रेमलाल का गांव के ही दोस्त मोतीराम सिदार पिता ठंडाराम (उम्र 26 वर्ष) भी पहुंचा। देर रात तक नाच गाना चलता रहा।

किंतु किसी बात को लेकर दोस्त मोतीराम सिदार का विवाद रामकुमार सिदार पिता घनश्याम (उम्र 48 वर्ष), अमित कुमार उर्फ गुंडा भैना पिता सर्कित (उम्र 30 वर्ष), चितराम मांझी पिता दुतो (उम्र 38 वर्ष), मनोहर निषाद पिता तुलाराम (उम्र 40 वर्ष) और रवि मांझी पिता गोविन्द (उम्र 42 वर्ष) सभी मानिकपुर बडे़ निवासी है से हो गया। इस विवाद में युवक को पांचों ग्रामीणों ने लाठी, डंडे से मारपीट किया और अधमरा कर के एक कोठार छोड़ दिए थे। उसे दुर्घटना का रुप बताकर बिल्डिंग (cg crime news) से नीचे गिरने से युवक को घायल होना बताया गया। ऐसे में परिजनों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में इलाज करा रहे थे और उस दौरान उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े: VIDEO: राउत नृत्य को आदिवासी समुदाय का बताने पर लोगों ने जताई आपत्ति, CM बघेल से लगाई गुहार

पीएम रिपोर्ट के बाद आरोपियों ने कबूला गुनाह

पुलिस को अब जाकर पीएम रिपोर्ट मिली तो पांचो संदिग्ध ग्रामीणों में से रामकुमार सिदार व मनोहर निषाद को बुलाकर कडाई से पूछताछ की। ऐसे में युवक मोतीराम सिदार को मारने की बात कबूल की। सरिया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिखे चोट के निशान

बेसुध अवस्था में पडे युवक मोतीराम सिदार को परिजनों ने इलाज के लिए ले गए थे । उस दौरान उसके चेहरे के दाहिने भाग व सिर पीछे चिपट गया था। पीठ पर छड़ मारने के निशान दिखा था। वही पैर नाखून उखडे हुए थे और दाहिनी भुजा व गर्दन पर चोट लगा हुआ था। ऐसे में शुरु से ही युवक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगा रहे थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

युवक का पीएम रिपोर्ट आने के बाद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने अपराध करना कबूल किया गया। सभी जेल भेज दिया गया है।

- अर्जुन सिंह पटेल, मुंशी, पुलिस थाना, सरिया

यह भी पढ़े: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, जांच टीम गठित