20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raigarh Accident: ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर रूप से घायल

Raigarh Accident: टक्कर इतनी तेज थी कि ममता स्कूटी से गिरकर सीधे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पितरूस तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चक्काजाम जैसे हालात बन गए।

2 min read
Google source verification
Raigarh Accident: ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर रूप से घायल

ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत (Photo Patrika)

Raigarh Accident: ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पोती की मौत हो गई तो दादा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दना स्थिति कृष्णापुर निवासी पितरुस तिर्की (50) अपनी पोती ममता तिर्की (14) के साथ रविवार को स्कूटी में सवार होकर भगवानपुर स्थिति सोसायटी में चावल लेकर वापस घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सीएमएचओ तिराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे से ममता तिर्की पहिया के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

पहिए के नीचे आने से बच्ची की मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि ममता स्कूटी से गिरकर सीधे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पितरूस तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चक्काजाम जैसे हालात बन गए। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

चालक फरार, पुलिस ने बाद में पकड़ा

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बाद में आरोपी चालक को पूंजीपथरा रोड पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी है। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ट्रेलरों की केबिन में ड्राइवर जिंदा जला

बिलासपुर सकरी थाना क्षेत्र स्थित संबलपुरी ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसा हुआ। दो ट्रेलरों की भयानक टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई, जिससे उसके चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोपहर करीब 12:15 बजे कोयले से लदा एक ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज पर उसने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रेलर में तुरंत आग भडक़ उठी और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। इससे झारखंड निवासी चालक अरविंद भारद्वाज केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कड़ी मशक्कत से आग पर काबू

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सकरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय चौधरी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पीछे से टक्कर के कारण आग लगना सामने आया है। फ्ररार दूसरे ट्रेलर के चालक व मालिक की तलाश जारी है।