24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक झटके में लखपति बन गया था सांप पकडऩे वाला ये शख्स, फिर लाइफ ने मारा यू-र्टन, 30 लाख के साथ पकड़ाया

Raipur Crime News: शातिर नाबालिग चोर ने एक एलआईसी अधिकारी के घर सांप पकड़ने के दौरान रेकी की। इसके बाद प्लानिंग से उनके घर में धावा बोला व लाखों के जेवर व नकदी ले भागा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jun 2023, 1:27 PM IST

snake catcher youth crossed 30 lakh rupees

लाखों के जेवर व नकदी

CG Crime News: रायपुर। शातिर नाबालिग चोर ने एक एलआईसी अधिकारी के घर सांप पकड़ने के दौरान रेकी की। इसके बाद प्लानिंग से उनके घर में धावा बोला व लाखों के जेवर व नकदी ले भागा। शिकायत पर पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया।

उसका दूसरा साथी फरार है। पुलिस ने उससे 25 लाख रुपए के जेवर बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक जलविहार कॉलोनी निवासी असीम शर्मा के घर पिछले दरवाजे से 27-28 की दरम्यानी रात चोर घुसे। तब घर में सभी लोग अपने कमरे में सोए थे। अलमारी का लॉक नहीं लगाया था और उसके लॉकर की चाबी भी लगी थी। चोर लॉकर खोलकर जेवर और नकदी सहित कुल करीब 30 लाख रुपए का माल लेकर फरार हो गए। घर वालों (raipur crime news) को इसकी जानकारी सुबह उठने पर लगी। शिकायत पर तेलीबांधा थाने ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़े: SKS इस्पात की 571.81 करोड़ रुपए की संपत्ति ईडी ने की अटैच, लोन हड़पने की रची साजिश

आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पुलिस को चोरी के आरोप में जेल जा चुके अपचारी बालक घटना वाली रात व संदिग्ध रूप से पीड़ित के घर के पास नजर आया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

सांप पकड़ने के लिए बुलाया था अपचारी को

आरोपी अपचारी बालक सांप पकड़ने का काम भी करता है। करीब एक माह पहले पीड़ित के घर सांप निकल गया था, तब उसे बुलाया गया था। सांप पकड़ने के दौरान ही अपचारी बालक ने घर की रेकी की। उसने घर के पिछले हिस्से के दरवाजे को खुला देखा था। दरअसल, पीड़ित (cg crime news) की माता बुजुर्ग हैं, जिनका उधर से आना-जाना होता है। इस कारण उस दरवाजे को बंद नहीं करते थे। इसी का फायदा चोरों ने उठाया था।

यह भी पढ़े: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, जांच टीम गठित