घर में तीज की खुशियां मातम में बदली गई, जब साढ़े तीन साल के मासूम की सांप डसने से मौत हो गई।
बेमेतरा. घर में तीज की खुशियां मातम में बदली गई, जब साढ़े तीन साल के मासूम की सांप डसने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में बच्चे का पीएम कराने पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुला हाल था। थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम गुनरबोड़ की है।
मासूम को जहरील सांप ने डस लिया
मासूम कुशल यादव अपने पिता कुमार यादव के साथ रात में कमरे में खाट पर सोया हुआ था कि रात में ही जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी उसके पिता को भनक भी नहीं लगी। सुबह 6 बजे कुशल के पिता उठे और हाथ मुंह धोकर निवृत्त हुए, जिसके बाद लगभग 7 बजे तक कुशल के नहीं उठने पर कुमार ने जाकर जगाया तो वहां देखा कि बच्चे की मृत्यु हो चुकी है।
पुलिस ने किया पंचनामा
कुमार ने अपनी पत्नी और परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद बच्चे का शरीर में दाहिने हाथ में सांप के डसने के निशान दिखा। इसके बाद सुबह 10 बजे थाना आकर सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा
इधर करचुवा में 10 सितम्बर को रात लगभग 8 बजे हुए दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक दाउराम सतनामी (56 वर्ष) ने मेकाहारा, रायपुर ले जाते समय बेरला के पास दम तोड़ दिया, वही ंदूसरे घायल लच्छन दास कुर्रे की भी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। मामले में ख्ंाडसरा पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वेन चालक पर प्रकरण दर्ज किया।
युवक ने खाया जहर, रायपुर रेफर
बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेडऩी में 21 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। युवक की तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेकाहारा, रायपुर के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भेडऩी के गोपाल साहू पिता गोविंद साहू ने घर में रखे सल्फॉस का सेवन कर लिया।
मेकाहारा रेफर किया
परिजनों को गोविंद की तबीयत बिगडऩे पर जहर खाने की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेकाहारा के लिए रेफर किया गया। युवक के जहर सेवन का कारण का पता नहीं चल पाया है।