डेंगू से अब तक 44 लोगों की मौत
भिलाई के खुर्सीपार, मरोदा से पैदा हुआ एडीज का लार्वा सीमावर्ती शहरों के अलावा गांवों तक पहुंच चुका है। दुर्ग, चरोदा, जामुल के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में पांव पसार रहा है। डेंगू से अब तक भिलाई के 41, दुर्ग शहर एक और चरोदा नगर पालिक निगम के दो लोगों सहित कुल 44 की जान जा चुकी है।