बेमेतरा

अपने बाप से दहेज़ लेकर आओ नहीं तो घर से निकलो, मजबूरन उसने मौत को लगा लिया गले

एक परिवार ने विवाहिता को इतना प्रताड़ित किया की उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने आरोपी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2019, 6:57 PM IST
अपने बाप से दहेज़ लेकर आओ नहीं तो घर से निकलो, मजबूरन उसने मौत को लगा लिया गले
अपने बाप से दहेज़ लेकर आओ नहीं तो घर से निकलो, मजबूरन उसने मौत को लगा लिया गले

बेमेतरा. दहेज़ के अभिशाप से समाज अभी तक पूरी तरह मुक्त नहीं हो सका है। दहेज़ के लोभी दहेज़ के लिए इतना प्रताड़ित करते है की कई बार महिलायें मौत को गले लगा लेना ही उचित समझती हैं। ऐसा ही एक मामला बेमेतरा जिले के नयापारा इलाके में सामने आया है।

जहाँ एक परिवार ने विवाहिता को इतना प्रताड़ित किया की उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने आरोपी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बेमेतरा के नयापारा में रहने वाले मत्स्य विभाग में चपरासी के पद पर पदस्थ वेद प्रकाश देवांगन, उसके माँ-बाप और भाई-भाभी विवाहिता धनेश्वरी देवांगन को दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर धनेश्वरी ने 3 अप्रैल 2019 को बेमेतरा के अपने निवास में आत्महत्या कर ली थी।

मामले में मृतका के माता-पिता के बयान के मुताबिक दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज कर आरोपी वेद प्रकाश देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Updated on:
14 Oct 2019, 6:57 PM IST
Published on: