
MP News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफार्म-3 के विकास कार्य और इंफ्रास्ट्रस्ट्रकचर अपग्रेड के चलते नागपुर मंडल द्वारा 14 ट्रेनों को अप्रैल में रद्द (Trains cancelled) किया गया है। सात ट्रेनों को अपने गंतव्य के पूर्व समाप्त किया गया है। इनमें छह ट्रेनें ऐसी ऐसी है जो बैतूल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है। पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को देखते हुए कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त किया है। उन्होंने बताया कि बैतूल स्टेशन से होकर गुजरने वाली छह प्रमुख ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा।
इनमें ट्रेन 18237 विलासपुर अमृतसर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) 5 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन 18238 अमृतसर-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) 7 से 27 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। कटारे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य अधिकृत माध्यमों से ट्रेन की स्थिति देख लें। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और बेहतर अधोसंरचना के लिए यह विकास कार्य हो रहा है। जिसका असर ट्रेनों के संचालन पर हो रहा है।
ट्रेन 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ (गोंडवाना एक्सप्रेस) 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रेल को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन (गोंडवाना एक्सप्रेस) 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी। ट्रेन 12807 विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन (समता एक्सप्रेस) 5. 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को निरस्त रहेगी। ट्रेन 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम (समता एक्सप्रेस) 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेगी। (MP News)