बैतूल

बैतूल में शराब की लत छुड़ाने पिलाई गई जड़ी-बूटी, 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर

Herbal Remedy Deaths: 7 लोगों की पिलाया गया था शराब छुड़ाने के नाम पर जड़ी-बूटी का घोल, पहले उल्टियां हुईं और फिर 2 लोगों की मौत।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 9:22 PM IST
Betul Herbal Remedy Deaths
herbal remedy alcohol addiction two dead five critical, अस्पताल में भर्ती बीमार व जांच करने पहुंची पुलिस (Source-Patrika)

Betul Herbal Remedy Deaths: मध्यप्रदेश के बैतूल से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाई गई जड़ी-बूटी से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। जिन 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि सभी को शराब छुड़ाने के नाम पर जमरास पेड़ की जड़ पानी में घोलकर पिलाई गई थी। इसके कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ी।

जड़ी-बूटी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के राजाबैठक गांव में बुधवार को शराब पीने की लत छुड़ाने के लिए जड़ी-बूटी पीने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। जड़ी-बूटी पीने के बाद सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई, सभी को उल्टियां होने लगीं। तबीयत बिगड़ता देख सभी को अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच का इलाज चल रहा है। दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और बीमार लोगों के इलाज की व्यवस्था कराई।

दो लोगों की मौत, 5 का इलाज जारी

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान रामकिशोर झाड़े (34), निवासी देहगुढ़ और संजय उइके (22), निवासी इमलीढाना मलाजपुर के तौर पर हुई है। जबकि जो पांच लोग बीमार हैं उनकी पहचान सहदेव, मोहन, विजय, राकेश और सहदेव के तौर पर हुई है, ये सभी अल्वेरा (आठनेर) के रहने वाले हैं। मृतकों का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का कहना है कि जड़ी-बूटी के सेवन के बाद मौत होने की बात सामने आई है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।

Updated on:
18 Nov 2026, 9:22 PM IST
Published on: