बैतूल

अवैध संबंधों को वैध करने बना रही थी दबाव, प्रेमी ने दबा दिया गला

नाले में मिली थी लाश...पुलिस ने 13 दिन बाद किया वारदात का खुलासा...
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2022, 7:48 PM IST
illigal_relation.jpg

बैतूल. अवैध संबंधों को वैध करने की कोशिश में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला बैतूल जिले का है जहां एक अगस्त को मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी और महिला के बीच अवैध संबंध थे और महिला आरोपी पर शादी कर साथ में रखने का दबाव बना रही थी इसलिए उससे पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था।

नाले में मिली थी लाश
मामला बैतूल जिले के नयापुरा गांव का है जहां एक अगस्त को एक महिला की लाश गांव के ही पास एक नाले से बरामद हुई थी। महिला की शिनाख्त नरेशवति मर्सकोले पति रतिराम मर्सकोले निवासी झगडाबोह थाना अमरवाडा जिला छिन्दवाड़ा के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की तो पता चला कि महिला का बुद्दू राठौर नाम के युवक से अवैध संबंध चल रहा था। जो कि सकरवाडा थाना अमरवाड़ा का रहने वाला है।


अवैध संबंधों को वैध करने का बना रही थी दबाव
पुलिस बुद्दू राठौर को पकड़कर उससे पूछताछ की तो शुरुआत में तो वो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में उसने सच कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध थे और महिला नरेशवति उस पर शादी कर साथ में रखने का दबाव बना रही थी। जिससे वो परेशान हो चुका था, दोनों के बीच अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा भी होता था इसलिए उसने नरेशवति की हत्या की साजिश रची और घटना वाले दिन उसे बाइक पर बैठाकर नाड़ी पत्थर के नाले के पास ले गया जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर वहां से फरार हो गया था।

Updated on:
14 Aug 2022, 7:48 PM IST
Published on: