26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक को चीरते हुए पीछे खड़ी महिला को लगी गोली मौत, युवक की हालत गंभीर

1500 रुपए के विवाद में युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों के द्वारा गोली मारने की बात आई सामने..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 14 Aug 2022, 5:22 PM IST

goli.jpg

भिंड/लहार. एक तीर से दो शिकार..ये कहावत आपने अक्सर सुनी होगी। लेकिन भिंड के लहार में इससे ही मिलता जुलता हुआ एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाद में बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली एक ही चली जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है और उसके पीछे काम कर रही एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया है जिसने 1500 रुपए के लेनदेन में गोली मारने का आरोप तीन युवकों पर लगाया है।

ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार घायल युवक का नाम कुंअर राजपूत है जो कि लहार के मल्लपुरा का रहने वाला है। शनिवार की दोपहर कुंअर किराने का सामान लेने के लिए किराना दुकान पर जा रहा था तभी रास्ते में शैलेन्द्र सिंह, अंकुश सिंह व अर्जुन सिंह निवासी चाचीपुर बाइक से आए और उसे रास्ते में रोक लिया। तीनों आरोपियों ने कुंअर से 1500 रुपए देने के लिए कहा। दरअसल आरोपी गण व फरियादी कुंअर राजपूत साथ में रहकर ग्वालियर में कलर का काम करते हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी होने की वजह से वह अपने गांव आए हुए थे। कुंअर ने रुपए संबंधित ठेकेदार से मांगने की बात कही इसी बात पर गुस्साए अर्जुन सिंह ने अपने दो साथियों के उकसाने पर उसे गोली मार दी। बताया गया है कि गोली कुंअर राजपूत को लगने के उसके शरीर को चीरते हुए उसके पीछे हैंडपंप पर बर्तन धो रही कुसुमा पत्नी वीर सिंह राजपूत को जा लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- 3 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता-छोटे भाई की मौत, मां गंभीर घायल, पल भर में उजड़ा परिवार

गोली मारने के बाद आरोपी फरार
कुंअर को गोली मारने के बाद बाइक सवार तीनों आरोपी युवक घटनास्थल से बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं घायल कुंअर सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पहले लहार अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घायल कुंअर सिंह के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- भाभी को ठुकराकर देवर ने रचाई थी शादी, 6 महीने बाद लिया इंतकाम