26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Major Accident : 3 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता-छोटे भाई की मौत, मां गंभीर घायल, पल भर में उजड़ा परिवार

दोनों मासूम बेटों को साथ लेकर पत्नी को परीक्षा दिलाकर लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 14 Aug 2022, 3:58 PM IST

khandwa.jpg

खंडवा. खंडवा में एक दर्दनाक हादसे में पल भर के अंदर ही एक हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से बिखर गया। यहां अपने दो मासूम बच्चों के साथ पत्नी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे एक टीचर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही पिता व 5 महीने के मासूम बेटे की तीन साल के बेटे की आंखों के सामने ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रुप से घायल है। बताया गया है कि तीन साल के मासूम बच्चे को भी चोट आई है और वो घटना के बाद पिता व छोटे भाई के शव के पास ही बैठकर बिलख रहा था। बाइक को जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पत्नी को परीक्षा दिलाकर लौटते वक्त हादसा
जानकारी के मुताबिक घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के सेंधमाल गांव के पास की है। मृतक की पहचान गजानन पवार और उनके 5 महीने के बेटे के तौर पर हुई है। गजानन सेंधमाल गांव के ही रहने वाले थे और वो शनिवार की शाम पत्नी ज्योति को खंडवा से बीए फाइनल ईयर की परीक्षा दिलाकर बच्चों के साथ बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। लेकिन वो गांव पहुंच पाते इससे पहले ही मौत उन तक पहुंच गई और गांव के पास ही उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार में पुल से नीचे जा गिरी कार, 1 की मौत 3 घायल

3 साल के बेटे के सामने पिता-छोटे भाई की मौत
बताया गया है कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है जिससे अंदेशा है कि आगे से उनकी बाइक को टक्कर मारी गई है। टक्कर इतनी तेज थी कि पति-पत्नी व बच्चे अलग अलग जाकर गिर गए। हादसे में घटनास्थल पर ही पिता गजानन, 5 महीने के मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां ज्योति गंभीर रुप से घायल हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन साल का बेटा दिव्याम पिता व छोटे भाई के शव के पास बैठकर बिलख रहा था। घायल पत्नी ने पुलिस को बताया है कि किसी पिकअप वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी थी जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- भाभी को ठुकराकर देवर ने रचाई थी शादी, 6 महीने बाद लिया इंतकाम