
MP CM in Betul: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज शनिवार 27 जून 2026 को बैतूल जिले के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वे यहां कुकरू हिल स्टेशन पर रात्रि चौपाल समेत प्रस्तावित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि सीएम का यह दौरा औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दौरे (MP CM Betul Visit) पर वे ग्रामीणों के बीच रात्रि चौपाल, अल सुबह सूर्योदय से पहले मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही यहां लगे कॉफी बागानों का निरीक्षण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा संकेत दे रही है कि सीएम का यह कार्यक्रम खास होने वाला है। क्योंकि कार्यक्रम का पूरा फोकस ग्रामीण विकास, पर्यटन और स्थानीय सहभागिता पर आधारित नजर आ रहा है।
बता दें कि सीएम मोहन यादव आज एमपी के बैतूल स्थित कुकरू (MP CM in Kukru Betul ) पहुंचकर शाम 6.30 बजे सन सेट पॉइंट पर पहुंचेंगे। वे यहां से सूर्याअस्त का खूबसूरत नजारा देखेंगे। सन सेट पॉइंट का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद वे ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद करते नजर आएंगे। चौपाल के माध्यम से वे ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं के बारे में बात करेंगे। वहीं विकास संबंधी सुझाव लेंगे। इसके बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
अगले दिन 28 जून 2026 रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रियों और टीम के साथ प्रात: 6.30 बजे सनराइज (MP CM in Betul Program) देखने जाएंगे। इसी समय बुच पॉइंट पर मेडिटेशन करते दिखेंगे। इसके बाद वे स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। वे सुबह 7.30 बजे पौध रोपण कार्यक्रम के बाद कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण करने जाएंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और 11 बजे ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन का बात सुनेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दो दिवसीय दौरे (MP CM in Betul Two Days Visit) के मद्देनजर कमिश्नर श्रीकांत बनोठ, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ल, डीआईजी वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और एसपी वीरेंद्र जैन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलीपेड, रात्रि चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिटेशन, महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद और "मन की बात" कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।