बेतुल

MP के एजुकेशन पोर्टल पर केंद्रीय मंत्री भी ‘शिक्षक’, 7 साल बाद भी सो रहा सिस्टम

MP education portal: केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके राजनीति में सक्रिय हुए सात साल गुजर गए, लेकिन शिक्षा विभाग का पोर्टल अब भी उन्हें हाईस्कूल बघोली में शिक्षक पदस्थ दिखा रहा है। विभाग तकनीकी गड़बड़ी बता रहा।
less than 1 minute read
Oct 31, 2025
MP education portal union minister durgadas uike shown teacher
MP education portal union minister durgadas uike shown teacher (फोटो- सोशल मीडिया)

Durgadas Uike Shown Teacher:बैतूल लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उड़के को एजुकेशन पोर्टल आज भी कार्यरत शिक्षक दिखा रहा है, जबकि वे सात साल पहले शिक्षक पद से त्यागपत्र देकर राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं। उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे दुर्गादास उड़के वर्तमान में केंद्र सरकार में मंत्री है, लेकिन शिक्षा विभाग का पोर्टल (MP education portal) अब भी उन्हें बैतूल जिले के हाईस्कूल बघोली में पदस्थ दिखा रहा है। यह जानकारी तब सामने आई जब बुधवार को उनके जन्मदिन पर पोर्टल पर शुभकामना संदेश उनके शिक्षक पदनाम के साथ प्रदर्शित हुआ।

तकनीकी गड़बड़ी है, जल्द सुधरेंगे- शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी गड़बड़ी है और जानकारी जल्द अपडेट की जाएगी। गौरतलब है कि दुर्गादास उइके बैतूल के मीरापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने पहली बार सांसद चुनाव में कांग्रेस के रामू टेकाम को 3.79 लाख वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। दूसरी बार भी टेकाम को रिकॉर्ड मतों से हराया है। संकुल प्राचार्य कैलाश राठौर ने बताया पोर्टल पर जो नाम दिख रहे हैं, रिक्वेस्ट डालकर हटाया जाएगा।

संबंधित के रिकॉर्ड पोर्टल पर डाले जाएंगे। भोपाल से नाम हटाए जाएंगे। इसकी प्रकिया संकुल से करना पड़ता है। हाईस्कूल बघोली में प्राचार्य के पद पर पदस्थ यादोराव पांसे ने बताया कि मंत्री डीडी उड़के सहित दो-तीन लोगों के नाम पोर्टल पर दर्ज हैं। संकुल स्तर से पोर्टल से नाम हटाने के लिए लिख दिया है। भोपाल से नाम हट जाएंगे। स्कूल स्तर का काम नहीं है।

Published on:
31 Oct 2025 08:46 am