भदोही

बड़े सन्त ने इस सांसद का नाम रख दिया था ‘मस्त’

आज है भदोही सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का जन्मदिन, कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

2 min read
BJP MP Virendra Singh Mast
BJP MP Virendra Singh Mast

भदोही. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ का नाम आते ही लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि उनका नाम मस्त कैसे पड़ा। लेकिन इसके पीछे एक एक कहानी है। वीरेंद्र सिंह का आज जन्मदिन है और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं उनका जन्मदिन मनाया है।

वीरेंद्र सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1956 में बलिया में हुआ और उनका नाम ‘मस्त’ एक बड़े सन्त से रखा था। इसे लेकर खुद वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि जब उनका जन्म हुआ तो उनके पिता जी सन्त मुनिश्वरानंद खपड़िया बाबा के पास गए और उन्हें यह जानकारी दी। खपड़िया बाबा उनके पिताजी के गुरु थे ऐसे में जब उनसे नामकरण की इच्छा जताई गई तो उन्होंने कहा कि इनका नाम ‘मस्त’ रहेगा। तभी से लोग उन्हें मस्त के नाम से पुकारने लगे। स्कूल-कालेज में उनका नाम वीरेंद्र सिंह रहा लेकिन लोग उनके नाम के साथ मस्त जोड़ना नहीं भूलते हैं।

लोग मानते हैं कि वीरेंद्र सिंह का नाम ही मस्त नही बल्कि उनका अंदाज भी निराला है। सदन हो या चुनाव क्षेत्र, हर जगह वो बड़ी से बड़ी बात बड़े ही आसानी से कह देते हैं। सदन में कई बार बेबाकी से उनके द्वारा दिये जवाब से विपक्षियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन वह विरोध ज्यादा समय तक नही टिक सका।

वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, स्वदेशी जागरण मंच में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे हैं। साथ ही पूर्व में मिर्जापुर व वर्तमान में भदोही क्षेत्र से तीसरी बार सांसद चुने गए और खुद एक किसान होने के नाते भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर किसानों से जुड़े मसलों को सरकार के सामने रख किसानों को लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज उनका जन्मदिन ज्ञानपुर स्थित पार्टी कार्यालय व सरकारी अस्पताल में मरीजो को फल वितरित कर मनाया गया।

By Mahesh Jaiswal

Published on:
21 Oct 2017 09:44 pm