18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती की रैली के पहले आजमगढ़ का दौरा करेंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

मायावती की आजमगढ़ रैली के पहले पहुंचेंगे केशव मौर्य, पार्टी की कोर कमेटी की संग करेंगे बैठक, निकाय चुनाव पर चर्चा की संभावना।
2 min read
Google source verification
Keshav Maurya and Mayawati

केशव मौर्य और मायावती

आजमगढ़. पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रिमों के आजमगढ़ दौरे से पहले यूपी की योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 23 अक्टूकर को जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे न केवल अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की सभीक्षा करेंगे बल्कि पार्टी की कोर कमेटी के साथ भी बैठक करेंगे। चर्चा तो यहां तक है कि सीएम निकाय चुनाव पर पार्टी पदाधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद ही उम्मीदवारों का फैसला होगा।


बता दें कि निकाय चुनाव योगी सरकार के लिए नाक का प्रश्न बन गया है। कारण कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी 14 साल बाद प्रचंड बहुमत से यूपी की सत्ता में आयी है। जब पार्टी सत्ता में नहीं थी तब भी निकायों में उसकी स्थित काफी मजबूत थी। जीएसटी लागू होने के बाद सरकार चौतरफा घिरी हुई है। वहीं हाल में पंजाब के गुरदासपुर में हुए उपचुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।


आने वाले दिनों में गुजरात और हिमाचल का चुनाव है और पार्टी यूपी का निकाय चुनाव जीत दूसरे प्रदेशों को यह संदेश देना चाहती है कि अभी उसका वोट बैंक खिसका नहीं है और ना ही जीएसटी का कोई प्रभाव है। यही वजह है कि पार्टी इस चुनाव को काफी सीरियस ले रही है।


24 अक्टूबर को जिले में बसपा मुखिया मायावती का संभावित दौरा है। इसके ठीक एक दिन पहले यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आजमगढ़ दौरा लगना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस दौरे को लेकर अपने अपने हिसाब से चर्चा कर रहे हैं। यह माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम चुनाव तैयारियों की संगठन के साथ समीक्षा करेंगे।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/प्रवर प्रभारी अधिकारी (प्रोटोकाल) लवकुश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 अक्टूबर को 10 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेगे। 10.30 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11.20 बजे अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 12 बजे लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 12.30 बजे सर्किट हाउस में मीडिया से डिप्टी सीएम बात करेंगे।

by RAN VIJAY SINGH

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग