भदोही

भदोही में अराजकतत्वों ने तोड़ी विवेकानन्द की प्रतिमा, एक गिरफ्तार

आक्रोशित जनता ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, प्रशासन ने नई प्रतिमा लगवाने का दिया आश्वासन

2 min read
Swami Vivekananda Statue
स्वामी विवाकानंद की टूटी प्रतिमा

भदोही. जिले के सदर कोतवाली नईबाजार रोड स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। विवेकानंद चौराहे पर स्थित प्रतिमा तोड़ दिये जाने की सुचना पर आस पास सहित भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने सडक जाम कर नई प्रतिमा स्थापित कराने व आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। एक घंटे सडक जाम में ट्रको की लम्बी लाईन लग गई। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वाशन देकर जाम समाप्त कराया।

जानकारी हो गुरुवार की सुबह नौ बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा टूटी हुई देख आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौराहा निवासी ही एक युवक ने यह दुस्साहस किया है। लोगों के निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर भाजापा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, ओम सिंह, दिलीप दूबे, मिठाई लाल दूबे, भी पहुंचे। प्रतिमा तोडे जाने की निंदा किया। प्रशासन के आश्वाशन पर जाम समाप्त कराया।

उधर विश्व हिंद महासंघ ने रजपुरा कालोनी में बैठक कर स्वामी जी की प्रतिमा शरारती तत्वों द्वारा तोड दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तोड़ना देश का अपमान है। प्रतिमा तोड़ने वालों के विरुद्ध देश द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष रामभरोष गौतम ने कहा की संत महर्षियों का अपमान किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। चेतावनी भी दिया की इस प्रकरण में लीपापोती हुआ तो महासंघ की ओर से उग्र आंदोलन भी किया जायेगा। बैठक में संतोष दूबे, पंचम राम जायसवाल, निहाला दूबे, महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. पूर्णमांसी विश्वकर्मा, राजबहादुर शर्मा, रामजी यादव, कमलेश उमर वैश्य आदि उपस्थित रहे।

by Mahesh Jaiswal

Published on:
27 Oct 2017 09:48 am