भदोही. जिल के सुरियावां नगर पंचायत के वरिष्ठ लीपिक की धारदार हथियार से सर पर वार कर हत्या कर दी गयी। खून से लतपथ उनका शव भदोही कोतवाली के बलीभद्रपुर गांव में खेत में पाया गया। खेत में खून से लतपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के के लिए भेज कर घटना से जुड़े हर एंगल पर जांच में जुट गयी है।