भदोही. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव को लेकर सीटों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के बाद नगरों में सियासत गर्म हो गयी है। निकाय चुनाव में जहां एक ओर बड़ी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी तमाम ऐसे भी भावी प्रत्याशी रहेंगे जो निर्दल चुनाव लड़ कर भी पर्टी के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देंगे।