लोग मानते हैं कि वीरेंद्र सिंह का नाम ही मस्त नही बल्कि उनका अंदाज भी निराला है। सदन हो या चुनाव क्षेत्र, हर जगह वो बड़ी से बड़ी बात बड़े ही आसानी से कह देते हैं। सदन में कई बार बेबाकी से उनके द्वारा दिये जवाब से विपक्षियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन वह विरोध ज्यादा समय तक नही टिक सका।