
Aaj Ka Rashifal 12 October 2026 : 12 अक्टूबर को सोमवार है। रात 10:13 बजे तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। यह शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है जोकि माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। आज धनु और कुम्भ राशि वालों को जहां भाग्य का साथ मिल सकता वहीं वृश्चिक राशि वाले आर्थिक परेशानी का सामना कर सकते हैं।
12 अक्टूबर
मेष
कार्यों के प्रतिफल के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दूसरों को मदद करके आत्म संतुष्टि अनुभव करेंगे। कला और संगीत से जुड़े लोगों को प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 4
वृषभ
व्यवसाय और व्यवस्थाओं में आधुनिकरण के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। पुराने हिसाब किताब से संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम में आपसी विश्वास और मजबूत होगा।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक: 7
मिथुन
कल्पनाओं को साकार करने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा और खेल में उत्साह जनक स्थिति रहेगी। गुरुजनों का सानिध्य मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: कॉफी कलर
शुभ अंक: 9
कर्क
परिश्रम द्वारा प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। दूसरों के कार्य और व्यवहार से तनाव नहीं लें। आकस्मिक यात्रा की संभावना रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे कलर
शुभ अंक: 6
सिंह
मानसिक दृढ़ता से नेतृत्व करने के अवसर मिलेंगे। अनायास व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बढ़ेगा। स्थाई रूप से मजबूत होने के लिए टीमवर्क करना होगा। प्रेम में एक दूसरे पर निर्भरता बढ़ेगी।
शुभ रंग: ऑरेंज कलर
शुभ अंक: 1
कन्या
सहनशीलता का स्तर बढ़ाना होगा। कम संसाधनों में अधिक परिणाम देने की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। जॉब में बदलाव के लिए तैयार रहें। पेरेंट्स का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 3
तुला
सारे तीर निशाने पर लगने की संभावना रहेगी, फिर भी विरोधियों से सावधान रहना होगा। योजनाओं का खुलासा करने से बचें। प्रेम संबंधों के प्रति दायित्व वहन करने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 5
वृश्चिक
भावनात्मक और आर्थिक मामलों के कारण मानसिक शांति भंग हो सकती है। मित्रों और परिवार जनों की मदद महत्वपूर्ण रहेगी। छिपे हुए हुए शत्रुओं से सावधान रहें।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 4
धनु
मन में उत्साह महसूस करेंगे। परिवार जनों के सहयोग से पुराने मामले सुलझेंगे। सामर्थ्य से बड़े आश्वासन देने से बचना होगा। भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: डार्क ग्रीन
शुभ अंक: 7
मकर
कार्य कुशलता बढ़ानी होगी। साथी कर्मियों से सहयोग मिलने में कठिनाई अनुभव करेंगे। व्यक्तिगत क्षमता पर आधारित कार्य में लाभ की संभावना अधिक रहेगी।
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 2
कुम्भ
मशीनरी और तकनीकी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। नए प्रयोग सफल रहेंगे। भावनात्मक संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक: 6
मीन
व्यापार में धन का प्रबंध करना कठिन लगेगा। मित्रों और संबंधियों की मदद मिलेगी। कुटिल लोग मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहना होगा।
शुभ रंग: सैफरॉन कलर
शुभ अंक: 3