भरतपुर

Aadhaar Update : आधार अपडेट कराना हुआ महंगा, यूआइडीएआइ ने बढ़ाया संशोधन सेवा शुल्क, जानिए नई दरें

Aadhaar Update : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार से जुड़ी संशोधन सेवाओं के शुल्क में भारी वृद्धि की है। जानिए नई दरें।
2 min read
Aadhaar update expensive UIDAI hikes amendment service fee Know new rates
फोटो - AI

Aadhaar Update : सरकारी और निजी कामों में आवश्यक हो चुके आधार कार्ड में अब संशोधन कराना महंगा हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार से जुड़ी संशोधन सेवाओं के शुल्क में वृद्धि की है। अब नाम, पता, फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ई-मेल जैसी जानकारी अपडेट कराने के लिए पहले से अधिक राशि देनी होगी। घर बैठे सेवा लेने पर भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। नया नियम 30 सितम्बर 2028 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का बदलाव करवाने पर 10 से 25 रुपए तक का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

घर बैठे सेवा के लिए 700 रुपए

घर बैठे आधार अपडेट सेवा लेने पर अब 700 रुपए (जीएसटी सहित) का भुगतान करना होगा। उसी घर में अन्य सदस्य भी यह सेवा लेना चाहें तो प्रति व्यक्ति 350 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। यह शुल्क सामान्य संशोधन दरों से अलग होगा। नए नियमों के अनुसार नया आधार कार्ड बनवाना पूरी तरह निशुल्क रहेगा। वहीं 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु के बच्चों के लिए एक बार का बायोमेट्रिक संशोधन भी निशुल्क रहेगा। बायोमेट्रिक अपडेट यानी फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट अब अधिकांश मामलों में 125 रुपए में होगा।

अब देने होंगे 75 और 125 रुपए

संशोधित दरों के अनुसार, आधार में नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ई-मेल अपडेट कराने पर अब 75 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि पहले यह 50 रुपए था। वहीं फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस (आंखों की पहचान) अपडेट की दर 100 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दी गई है।

रंगीन प्रति पर 40 रुपए शुल्क

यूआईडीएआई ने आधार कार्ड की रंगीन प्रिंट कॉपी के लिए भी नया शुल्क तय किया है। अब रंगीन प्रति लेने पर 40 रुपए देने होंगे। पहले यह सेवा कई केंद्रों पर नाममात्र शुल्क पर मिलती थी। ऑनलाइन (माई आधार पोर्टल) के जरिए पता या अन्य विवरण अपडेट करने की सुविधा 14 जून 2026 तक पूरी तरह निशुल्क रहेगी। हालांकि यही कार्य यदि आधार सेवा केंद्र पर करवाया जाए तो 50 रुपए की जगह अब 75 रुपए देने होंगे।

नई दरें इस प्रकार हैं

नया आधार बनवाना -निशुल्क
अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5-7 और 15-17 वर्ष) -निशुल्क
अन्य बायोमेट्रिक अपडेट -125 रुपए
डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता आदि) - 75 रुपए
डेमोग्राफिक अपडेट (सेंटर पर) - 75 रुपए
डेमोग्राफिक अपडेट (ऑनलाइन) - 75 रुपए
डॉक्यूमेंट अपडेट (ऑनलाइन) - 75 रुपए
आधार सर्च और प्रिंट आउट - 40 रुपए

Updated on:
09 Nov 2025 11:10 am
Published on:
09 Nov 2025 11:10 am
Also Read
View All
डीग में रसद विभाग को ही बना लिया ‘बेडरूम’: बाहर भटकते रहे फरियादी, अंदर चादर तान सोते मिले इंस्पेक्टर

भरतपुर: बर्तन व्यापारी चंद्रभान शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट के इरादे से मारी थी गोली

Rajasthan: ‘बाबूजी… हम बहुत गरीब हैं,’ रोडवेज-स्लीपर बस हादसे में पैर टूटने के बाद दर-दर की ठोकर खा रहा परिवार

सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड: ‘नींद तक नहीं आती’, बीते 104 दिनों से ठीक से सोया तक नहीं परिवार, कातिल अब भी फरार

भरतपुर चंद्रभान शर्मा हत्याकांड: मृतक की पत्नी बोलीं- परिवार को ही गुनहगार समझकर सताया, मेरी तो दुनिया ही लुट गई