Bharatpur Crime : भरतपुर से बड़ी खबर। भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में दो बहनें सड़क पर बेहोश मिली पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। होश आने पर परिजनों को सूचना दी गई।
Bharatpur Crime : भरतपुर से बड़ी खबर। भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में गुरुवार देर शाम 2 लड़कियां सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। क्षेत्रीय लोगों ने जब बेहोश लड़कियों को देखा तो तत्काल आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने के बाद उनके परिजनों के बारे में जानकारी ली गई। फिर परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। बताया जा रहा है एक लड़की उम्र 17 वर्ष व दूसरी की 18 वर्ष है। दोनों बहनें हैं।
लड़कियों ने घटना के बारे में बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे घूमने के लिए जा रहे थे तभी अचानक एक कार पीछे से रुकी। कार सवार बाहर निकले और उन्होंने हम दोनों बहनों की लाठी, सरिया से जमकर पिटाई की। वो लोग कई दिनों से हमारा पीछा कर रहे थे।
लड़कियों ने बताया कि हमलावर पर दो कट्टे भी थे। जब मेरी बड़ी बहन ने घर पर फोन करना चाहा तो उन्होंने फोन छीन लिया। यहीं नहीं उन बदमाशों ने हमें गाली भी दी। अगर हमलावर सामने आएंगे तो मैं उनको पहचान लूंगी।
मामले पर गंभीरता दिखाते हुए एडिशनल एसपी शंकर लाल ने बताया कि चिकसाना थाना इलाके की 2 लड़कियां आरबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। हमें सूचना मिली थी कि वह अज्ञात हैं। पर जब अस्पताल आकर देखा तो, उनके मां-पिता थे। लड़कियों ने बताया कि उनके साथ मारपीट हुई है। इलाज चल रहा है। FIR आने पर कार्रवाई की जाएगी।