भरतपुर

Bharatpur Crime : नशीली चाय पिलाकर किया शादीशुदा महिला से गैंगरेप, 20 हजार रुपए भी ऐंठे

Bharatpur Crime : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने गैंगरेप और ठगी के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला से गैंगरेप और ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने ई-मित्र से पैसे निकलवाने का झांसा देकर महिला को नशीली चाय पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने 20 हजार रुपए भी निकलवा लिए और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

रुदावल थाना इलाके की रहने वाली महिला का पति जयपुर में मजदूरी करता है। हाल ही में बीमार हो गया था। इलाज के लिए पैसों की जरूरत होने पर महिला ने अपने परिचित भगवानसिंह और गोविंद से संपर्क किया। दोनों ने खाते से पैसे निकलवाने में मदद का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें

Udaipur Files : भाजपा नेत्री से जुड़े वीडियो कांड पर सियासत गरम, कांग्रेस सक्रिय-BJP असहज, जानें पूरा अपडेट केस

गैंगरेप करने के बाद दी धमकी

8 फरवरी की शाम आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गए। वहां ई-मित्र की दुकान होने का बहाना बनाकर उसे चाय पिलाई। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और होश आने पर बाजार में छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी।

दोबारा फिर दुष्कर्म का किया प्रयास

अगले दिन आरोपियों ने महिला को जबरन बयाना लाकर एक चेकनुमा कागज पर हस्ताक्षर करवाए और मीराना तिराहा स्थित बैंक से 20 हजार रुपए निकलवा लिए। बाद में दोबारा होटल ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन परिचित के देख लेने पर फरार हो गए।

गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया

फिर महिला ने 19 फरवरी को पति के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज कर मेडिकल की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Civic Elections : राजस्थान में निकाय चुनाव अब अप्रेल में संभव नहीं, जानें क्यों?

Updated on:
21 Feb 2026 11:29 am
Published on:
21 Feb 2026 11:26 am
Also Read
View All

अगली खबर