भरतपुर

Bharatpur Crime : विवाहिता की मौत से फैली सनसनी, गुस्साए भाई ने लगाया बड़ा आरोप

Bharatpur Crime : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला चिम्मन में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी।
2 min read
Bharatpur Crime Married woman death sensation angry brother makes serious accusation
बयाना. मौर्चरी के बाहर बैठे ससुराली एवं पीहर पक्ष के लोग। फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला चिम्मन में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद जहां शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा था, वहीं देर शाम कोटा से बयाना पहुंचे मायके पक्ष के आरोपों के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया।

पुलिस के अनुसार मृतका 28 वर्षीय खुशबू थी, जिसकी शादी वर्ष 2019 में गांव निवासी भरत जाटव के साथ हुई थी। घटना के समय पति मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। महिला के तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने जब कमरे में खुशबू को कुंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बयाना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

अभी तक मामला दर्ज नहीं कराया गया

देर शाम बयाना पहुंचे मृतका के पीहर पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका के भाई ने कहा कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक पीहर पक्ष की ओर से कोतवाली थाने में कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस चौकी से पुर्जे चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

एक और क्राइम न्यूज के तहत भरतपुर में पुलिस चौकी काली बगीची परिसर में खड़े जब्तशुदा वाहनों से बैटरी, वायरिंग, टायर, रिम और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना अटलबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी शहर नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना अटलबंद प्रभारी हेमेन्द्र चौधरी की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने 20 मई को दर्ज प्रकरण में जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज (22 वर्ष) पुत्र गुड्डू निवासी कच्चा कुण्डा, इरफान (20 वर्ष) पुत्र गुड्डू निवासी कच्चा कुण्डा, नवल सिंह (42 वर्ष) पुत्र गोविन्दा निवासी चर्च के पास मथुरागेट तथा नवीन (24 वर्ष) पुत्र टीकम निवासी जवाहर नगर शामिल है। सभी आरोपी मथुरागेट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी पुलिस चौकी परिसर में जब्त वाहनों से कीमती सामान चोरी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से सामान भी बरामद किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी हेमेन्द्र चौधरी, सहायक उप निरीक्षक शिवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह, विक्रांत सिंह तथा अनिल कुमार की विशेष भूमिका रही।

Updated on:
22 May 2026 08:46 am
Published on:
22 May 2026 08:46 am
Also Read
View All
डीग में रसद विभाग को ही बना लिया ‘बेडरूम’: बाहर भटकते रहे फरियादी, अंदर चादर तान सोते मिले इंस्पेक्टर

भरतपुर: बर्तन व्यापारी चंद्रभान शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट के इरादे से मारी थी गोली

Rajasthan: ‘बाबूजी… हम बहुत गरीब हैं,’ रोडवेज-स्लीपर बस हादसे में पैर टूटने के बाद दर-दर की ठोकर खा रहा परिवार

सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड: ‘नींद तक नहीं आती’, बीते 104 दिनों से ठीक से सोया तक नहीं परिवार, कातिल अब भी फरार

भरतपुर चंद्रभान शर्मा हत्याकांड: मृतक की पत्नी बोलीं- परिवार को ही गुनहगार समझकर सताया, मेरी तो दुनिया ही लुट गई