भरतपुर

Bharatpur Gift : भरतपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, जनता को आज मिलेंगे करोड़ों के तोहफे

Bharatpur Gift : भरतपुर शहर के विकास को नई गति देने के लिए रविवार को करोड़ों रुपए की लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह होगा।

less than 1 minute read
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur Gift : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप भरतपुर शहर के विकास को नई गति देने के लिए रविवार को लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा होंगे। नगर निगम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। इन योजनाओं से जल निकासी, स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Barmer Horrific Accident : मां से बोला डॉक्टर बेटा, शाम तक आऊंगा, पर जैसे ही ‘वो’ घर पहुंचा तो बिलख पड़े परिजन

आज दोपहर 2 बजे नगर निगम परिसर में होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम रविवार को दोपहर 2 बजे नगर निगम परिसर में होगा। भरतपुर नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं से शहर की ड्रेनेज व्यवस्था सुदृढ़ होगी, स्वच्छता प्रबंधन बेहतर होगा और नागरिक सेवाएं अधिक प्रभावी बनेगी।

अधिक सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी

स्मार्ट सेवा केन्द्र 2.0 के माध्यम से आमजन को निगम से संबंधित कार्यों में अधिक सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी।

इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

1- डी-सेंट्रलाइज्ड सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (अमृत 2.0) 40.80 करोड़ रुपए।
2- अनाह गेट से गणेश मंदिर तक नहर निर्माण एवं कुंडा विकास 1321.47 लाख रुपए।
3- आरटीओ मोड़ से हीरादास चौराहा तक ओपन व बॉक्स ड्रेन निर्माण 811.05 लाख रुपए।
4- मॉडर्न कचरा ट्रांसफर स्टेशन 693.39 लाख रुपए।
5- नगर निगम कार्यालय में स्मार्ट सेवा केन्द्र 2.0 तीस लाख रुपए।

ये भी पढ़ें

Bharatpur : मां! मैं भी तो तुम्हारा ही अंश हूं, फिर मुझे क्यों कचरे में फेंका…, 3 घंटे पहले जन्मी बच्ची की दिल दहला देने वाली कहानी, पढ़ें

Updated on:
01 Mar 2026 11:15 am
Published on:
01 Mar 2026 11:14 am
Also Read
View All

अगली खबर